Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

विकास योजनाओं की समीक्षा में डीसी सख्त, लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश

On: May 4, 2026 11:43 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

मनरेगा प्रगति पर जताई नाराजगी, आवास योजनाओं को समय पर पूरा करने का आदेश

चतराः समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में जिला विकास शाखा अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), अबुआ आवास योजना, भीमराव आंबेडकर आवास योजना, बिरसा संवर्धन कूप योजना सहित अन्य योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने आवास योजनाओं की समीक्षा करते हुए स्पष्ट निर्देश दिया कि जिन लाभुकों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय किस्त की राशि मिल चुकी है, उनके आवासों का निर्माण कार्य हर हाल में पूर्ण कराया जाए। उन्होंने कहा कि योजनाओं में किसी प्रकार की लापरवाही या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मनरेगा के तहत पर्सनडेज सृजन की खराब प्रगति पर उपायुक्त ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित कर्मियों को कड़ी फटकार लगाई और वेतन कटौती का निर्देश दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि सुधार नहीं होने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि एक ही स्थान पर लंबे समय से पदस्थापित पदाधिकारियों एवं कर्मियों की सूची तैयार कर जिला स्तर पर उपलब्ध कराई जाए, ताकि आवश्यक प्रशासनिक कदम उठाए जा सकें। मनरेगा के तहत गुणवत्तापूर्ण परिसंपत्तियों के निर्माण पर जोर देते हुए उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में मनरेगा पार्क निर्माण के लिए उपयुक्त स्थलों का चयन कर सूची उपलब्ध कराने को कहा। सभी बीडीओ को सप्ताह में दो दिन रोस्टर के अनुसार क्षेत्र भ्रमण करने का निर्देश दिया गया। साथ ही 24 अप्रैल से 11 मई तक चल रहे पेयजल समस्या निवारण पखवाड़ा के तहत जल संकट वाले क्षेत्रों की पहचान कर वहां समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। गर्मी को देखते हुए प्राथमिक स्वास्थय उपकेंद्रों का औचक निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं और कर्मियों की उपस्थिति की जांच करने का भी निर्देश दिया गया। पंचायत स्तर पर जनप्रतिनिधियों के साथ नियमित बैठक कर समस्याओं के त्वरित समाधान पर भी जोर दिया गया। उपायुक्त ने आगलगी की संभावित घटनाओं को ध्यान में रखते हुए प्रखंड स्तर पर पूर्व तैयारी रखने तथा जनता दरबार से प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं संबंधित विभागों के पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।

Also Read: मंडल कारा में डीसी और एसपी का औचक छापा: चप्पे-चप्पे की ली तलाशी, जानिए जेल के अंदर क्या मिला?

Also Read: अवैध खनन पर प्रशासन सख्त, प्राथमिकी दर्ज जांच में गैरमजरूआ भूमि पर बड़े पैमाने पर उत्खनन का खुलासा

Also Read: बरही बैंक डकैती का पर्दाफाश: करोड़ों के सोने के साथ यूपी के बनारस से पकड़ा गया इंटरस्टेट गैंग

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

चतरा के लिए गौरव का पल: 10 गांवों को पछाड़कर गिद्धौर बना जिले का पहला मॉडल सोलर गांव!

एसएसबी 35वीं बटालियन में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत स्वास्थय शिविर,

प्रतिभाओं का सम्मान: DC ने टॉपर बच्चों को किया पुरस्कृत, कहा- यह तो सफलता की पहली सीढ़ी है!

दीनबंधु विद्यालय में प्रतिभाओं का सम्मान! स्मृति न्यास ने 20 मेधावी छात्र-छात्राओं को किया पुरस्कृत

अवैध खनन पर प्रशासन सख्त, प्राथमिकी दर्ज जांच में गैरमजरूआ भूमि पर बड़े पैमाने पर उत्खनन का खुलासा

मंडल कारा में डीसी और एसपी का औचक छापा: चप्पे-चप्पे की ली तलाशी, जानिए जेल के अंदर क्या मिला?

कांग्रेस में फिर बढ़ा कद, आभा ओझा बनीं प्रदेश सचिव

माइक्रो फाइनेंस में उत्कृष्ट कार्य पर सिकंदर यादव सम्मानित

मुर्गी फार्म से इन्वर्टर-बैट्री की चोरी, 25 हजार का नुकसान

साइबर ठगी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक गिरफ्तार, भारी मात्रा में सामान बरामद

पत्रकार की माता के दशकर्म में शोकसभा, जनप्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि

कुएं में गिरने से महिला की मौत, गांव में पसरा मातम

Leave a Comment