Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक संपन्न, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

On: April 28, 2026 12:44 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

खेल मैदान, बिजली बिल और सोलर पैनल स्थापना पर हुई चर्चा

चतरा। जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्यालय से संबंधित विभिन्न समस्याओं और विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा की गई तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान विद्यालय के खेल मैदान तक पहुंच पथ की समस्या पर विशेष रूप से विचार किया गया। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को स्थल निरीक्षण कर शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। विद्युत बिल की अनियमितता के संबंध में उपायुक्त ने झारखंड अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (JREDA) के माध्यम से विद्यालय में सोलर पैनल स्थापना की दिशा में कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इससे विद्यालय को दीर्घकालिक और स्थायी समाधान मिल सकेगा।

Also Read: भीषण गर्मी और लू से बच्चों को कैसे बचाएं? स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने जारी की एडवाइजरी, इन आसान तरीकों से रखें सेहत का ख्याल!

विद्यालय परिसर में कटे हुए यूकेलिप्टस पेड़ों को हटाने के मुद्दे पर भी चर्चा हुई। इस संबंध में उपायुक्त ने जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET) के पदाधिकारी को आवश्यक पत्राचार कर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में विद्यालय के समग्र विकास, आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण तथा विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य मंटू कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया सह जिला परिवहन पदाधिकारी माहेश्वरी प्रसाद, विशेष आमंत्रित सदस्य धर्मेंद्र पाठक, चंद्रशेखर प्रसाद सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि विद्यालयों की आधारभूत समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

78 साल बाद भी पांच गांव मूलभूत सुविधाओं से वंचित, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

नो इंट्री उल्लंघन और रैश ड्राइविंग पर प्रशासन सख्त, दो वाहन ब्लैकलिस्ट

दो सड़क हादसों में दो युवकों की दर्दनाक मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

चार माह से लापता वृद्ध को हंटरगंज पुलिस ने सकुशल किया बरामद

नवनियुक्त एसपी अनिमेष नैथानी ने थाना का किया निरीक्षण

रेलवे निर्माण कार्य में लापरवाही से कई गांवों की बिजली ठप, ग्रामीणों ने काम कराया बंद

दर्दनाक सड़क हादसा: वायु सेना के जवान की दुखद मौत, ढाई महीने की बेटी से मिलने छुट्टी पर आए थे घर!

सनसनी: लापता 3 युवाओं के नदी में मिले शव, परिजनों ने पुलिस पर लगाया गुमराह करने का गंभीर आरोप!

बारात का विवाद सुलझाने गई पुलिस पर हमला: उग्र भीड़ ने की मारपीट, 3 मुख्य आरोपी गिरफ्तार! | Viral Video

गौ माता के सम्मान में पूरा भारत वर्ष मैदान में – जिला प्रमुख अशोक त्रिपाठी

संदिग्ध फूड पॉइजनिंग का कहर: रात में बिरयानी और तरबूज खाने से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत!

बाइक सवार दंपति पर फायरिंग: पत्नी की मौत, पति घायल, पति समेत ससुराल वालों पर FIR!

Leave a Comment