Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

नो इंट्री उल्लंघन और रैश ड्राइविंग पर प्रशासन सख्त, दो वाहन ब्लैकलिस्ट

On: April 28, 2026 12:41 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

सिमरिया अनुमंडल क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर कार्रवाई तेज

सिमरिया (चतरा)। सिमरिया अनुमंडल क्षेत्र में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। इसी क्रम में सिमरिया सीओ गौरव कुमार राय ने नो इंट्री का उल्लंघन एवं रैश ड्राइविंग के आरोप में दो वाहनों को ब्लैकलिस्ट कर दिया है। जानकारी के अनुसार वाहन संख्या BR02GD9444 एवं JH02BX3134 के विरुद्ध यह कार्रवाई की गई है। बताया गया कि दोनों वाहन निर्धारित नो इंट्री समय में प्रवेश कर रहे थे तथा तेज गति और लापरवाहीपूर्ण तरीके से वाहन चला रहे थे, जिससे आमजन की सुरक्षा पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो रहा था। प्रशासन की जांच में यह भी सामने आया कि इन वाहनों की आवाजाही से सड़क पर दुर्घटना की आशंका लगातार बनी हुई थी। इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की गई।

Also Read: दो सड़क हादसों में दो युवकों की दर्दनाक मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

सीओ गौरव कुमार राय ने स्पष्ट कहा कि सड़क सुरक्षा के साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे नो इंट्री नियमों का पालन करें, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं तथा आमजन की सुरक्षा को प्राथमिकता दें। प्रशासन की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप है और क्षेत्र में यातायात नियमों के पालन को लेकर सतर्कता बढ़ी है। सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन का यह कदम आमजनों के हित में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

78 साल बाद भी पांच गांव मूलभूत सुविधाओं से वंचित, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक संपन्न, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

दो सड़क हादसों में दो युवकों की दर्दनाक मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

चार माह से लापता वृद्ध को हंटरगंज पुलिस ने सकुशल किया बरामद

नवनियुक्त एसपी अनिमेष नैथानी ने थाना का किया निरीक्षण

रेलवे निर्माण कार्य में लापरवाही से कई गांवों की बिजली ठप, ग्रामीणों ने काम कराया बंद

दर्दनाक सड़क हादसा: वायु सेना के जवान की दुखद मौत, ढाई महीने की बेटी से मिलने छुट्टी पर आए थे घर!

सनसनी: लापता 3 युवाओं के नदी में मिले शव, परिजनों ने पुलिस पर लगाया गुमराह करने का गंभीर आरोप!

बारात का विवाद सुलझाने गई पुलिस पर हमला: उग्र भीड़ ने की मारपीट, 3 मुख्य आरोपी गिरफ्तार! | Viral Video

गौ माता के सम्मान में पूरा भारत वर्ष मैदान में – जिला प्रमुख अशोक त्रिपाठी

संदिग्ध फूड पॉइजनिंग का कहर: रात में बिरयानी और तरबूज खाने से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत!

बाइक सवार दंपति पर फायरिंग: पत्नी की मौत, पति घायल, पति समेत ससुराल वालों पर FIR!

Leave a Comment