ग्यारहवें थाना प्रभारी के रुप में संजय कुमार सिंह ने किया पदभार ग्रहण…

newsscale
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददात
मयूरहंड(चतरा)। जिले के मयूरहंड थाना के ग्यारहवें थाना प्रभारी के रुप में संजय कुमार सिंह ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया। 2012 बैच के पुलिस अवर निरीक्षक श्री सिंह ने निवर्तमान थाना प्रभारी रामवृक्ष राम से प्रभार लिया। किया। प्रभार ग्रहण करने के बाद थाना प्रभारी श्री सिंह ने कहा की थाना क्षेत्र में भूमि विवाद मामले बहुत हैं इसे विधि सम्मत कम करने की पहली प्राथमिकता होगी। साथ हीं क्षेत्र में विधि व्यवथा कायम रखने के साथ बेहतर पुलिंसिग बहाल करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। इस कार्य में क्षेत्र वासियों से सहयोग की अपील नए थाना प्रभारी ने की है। मौके पर सहायक अवर निरीक्षक शशि कांत ठाकुर के अन्य पुलिस कर्मी उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *