गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय स्थित सूर्य मंदिर परिसर में रविवार को वन अधिकार अधिनियम के तहत ग्राम सभा का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता कांशी राम दांगी ने की, जबकि संचालन वन अधिकार समिति के अध्यक्ष विजय भारती ने किया। ग्राम सभा में उपस्थित ग्रामीणों ने बताया कि वे वन भूमि पर कई वर्षों से जोत-कोड़ कर खेती करते आ रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि जिस जमीन पर वे लंबे समय से खेती कर रहे हैं, उसी भूमि पर वन विभाग द्वारा पौधारोपण कराया जा रहा है। ग्रामीणों ने सरकार से मांग की कि जिस जमीन पर वे वर्षों से खेती कर रहे हैं, वहां पौधारोपण नहीं कराया जाए और उन्हें वन अधिकार अधिनियम के तहत पूर्ण अधिकार प्रदान किया जाए। बैठक में सेवानिवृत्त शिक्षक श्याम सुंदर दांगी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य महादेव दांगी, रामसेवक दांगी, लखन दांगी, त्रिलोकी दांगी समेत कई ग्रामीण उपस्थित थे।
वन अधिकार अधिनियम के तहत ग्राम सभा आयोजित, ग्रामीणों ने पौधारोपण रोकने की मांग उठाई

On: March 15, 2026 8:20 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now



















Total Users : 847066
Total views : 2562759