Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

दो पत्नियों के विवाद से टूटा युवक, पेड़ से लटकता मिला शव — गांव में सनसनी…

On: March 15, 2026 9:52 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

पारिवारिक विवाद एक युवक की मौत का कारण बन गया। रविवार सुबह ग्रामीणों ने गांव के पास एक पेड़ से युवक का शव फंदे से लटकता देखा, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

दुमका जिले के मसलिया थाना क्षेत्र के जामजोरी गांव में 35 वर्षीय युवक विनोद मरांडी का शव रविवार सुबह पहाड़िया टोला के नीचे स्थित एक कुरुंज पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकता मिला। शव को देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

घटना की सूचना मिलने के बाद मसलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल, दुमका भेज दिया। मौके पर पुलिस पदाधिकारी उमेश सिंकू सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे और घटनास्थल की जांच शुरू की गई। पुलिस और परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार विनोद मरांडी की पहली शादी करीब दस वर्ष पूर्व जामजोरी गांव की एक युवती से हुई थी, जिससे उनका सात वर्षीय बेटा है। बाद में विनोद का प्रेम संबंध अपनी साली से हो गया और परिवार की सहमति से उसने उससे भी विवाह कर लिया, जिससे उनकी तीन वर्षीय बेटी है।

बताया जाता है कि पिछले कुछ महीनों से दोनों बहनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। दो दिन पहले भी ग्रामीणों ने आपसी समझौता कराकर मामला शांत कराया था, लेकिन शनिवार रात जामजोरी स्थित ससुराल में फिर से दोनों बहनों और विनोद के बीच विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि इस विवाद से विनोद मानसिक रूप से काफी परेशान हो गया था। रात में वह घर से निकल गया और रविवार सुबह ग्रामीणों ने उसका शव गांव के पास कुरुंज पेड़ से लटकता देखा।

मसलिया थाना पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद और मानसिक तनाव को घटना का कारण माना जा रहा है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सके। इस घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है और लोग पारिवारिक विवाद तथा मानसिक तनाव के गंभीर परिणामों पर चर्चा कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, 9 और 23 अप्रैल को होगा मतदान – 4 मई को नतीजे

5 राज्यों और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव की घोषणा, अप्रैल में मतदान – 4 मई को आएंगे नतीजे

भाजपा मंडल अध्यक्ष बनने पर कैलाश राम चंद्रवंशी का हुआ सम्मान

नव संवत्सर और चैत्र नवरात्र पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करेगा समग्र ब्राह्मण परिषद्

हस्तशिल्प विकास व काष्ठ कला प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन, महिला शिल्पकारों को मिला प्रमाणपत्र

वन अधिकार अधिनियम के तहत ग्राम सभा आयोजित, ग्रामीणों ने पौधारोपण रोकने की मांग उठाई

पिंडारकोण गांव में मोबाइल टॉवर की मांग, विधायक ने विधानसभा में उठाया मुद्दा

जीपीएल प्रीमियर लीग सीजन-3 का समापन, सिंदुआरी फाइटर बनी चौंपियन

एनडीपीएस मामले में फरार अभियुक्त गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ पुलिस ले जाएगी ट्रांजिट रिमांड पर

उल्लास-नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत नवसाक्षरों की मूल्यांकन परीक्षा आयोजित

हजारीबाग के नवनिर्वाचित मेयर का पत्थलगड़ा दौरा, मंदिरों में पूजा कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना

एयर एंबुलेंस हादसे के 21 दिन बाद जंगल में मिला विमान का इंजन

Leave a Comment