गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत जवाहर फुटबॉल मैदान में आयोजित जीपीएल प्रीमियर लीग गिद्धौर (सीजन-3) का भव्य समापन हुआ। फाइनल मुकाबले में सिंदुआरी फाइटर की टीम ने विकास ट्रेडर्स को 9 रनों से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मैच में सिंदुआरी फाइटर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में 9 विकेट खोकर 121 रन बनाए। टीम की ओर से राजू कुमार ने 21 गेंदों में सर्वाधिक 37 रन की शानदार पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी विकास ट्रेडर्स की टीम 12 ओवर में 112 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से मोती कुमार ने 26 गेंदों में सर्वाधिक 40 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए आलोक कुमार को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि जिला परिषद उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर तिवारी, मुखिया निर्मला देवी, जीपीएल अध्यक्ष निरंजन दांगी, विधायक प्रतिनिधि कपिल कुमार, सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार कुशवाहा, राजूलाल वर्मा, मुकेश कुमार, बिनोद पासवान सहित अन्य अतिथियों ने विजेता टीम सिंदुआरी फाइटर को नगद 31 हजार रुपये और कप देकर सम्मानित किया। वहीं उपविजेता टीम विकास ट्रेडर्स को नगद 21 हजार रुपये और कप प्रदान किया गया। इसके अलावा राहुल कुमार गोलू को मैन ऑफ द मैच के लिए नगद राशि और मेडल देकर सम्मानित किया गया, जबकि भोला कुमार को बेहतर अंपायर के रूप में मेडल प्रदान किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री तिवारी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि हार और जीत खेल का हिस्सा है। खिलाड़ियों को निरंतर अभ्यास और मेहनत के साथ आगे बढ़ना चाहिए। मौके पर ईश्वर दांगी, सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार राणा, अनिल कुमार, शिवा रेड्डी, राजकुमार राजू, कमलेश कुमार, दशरथ कुमार समेत बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे।
जीपीएल प्रीमियर लीग सीजन-3 का समापन, सिंदुआरी फाइटर बनी चौंपियन

On: March 15, 2026 8:18 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now



















Total Users : 847066
Total views : 2562757