Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

नव संवत्सर और चैत्र नवरात्र पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करेगा समग्र ब्राह्मण परिषद्

On: March 15, 2026 8:28 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

रायपुर। उत्कृष्ट ब्राह्मण सामाजिक संगठन समग्र ब्राह्मण परिषद् छत्तीसगढ़ की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार 15 मार्च को सोहागा मंदिर के पीछे स्थित हनुमान मंदिर, ब्राह्मणपारा में आयोजित की गई। बैठक में आगामी हिंदू नव वर्ष (नव संवत्सर) और चैत्र नवरात्र के अवसर पर विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

संगठन के प्रदेश सचिव पं. सजल तिवारी एवं संयुक्त सचिव पं. श्रीकांत तिवारी ने बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि सनातन संस्कृति में नव संवत्सर और चैत्र नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पर्व भारतीय परंपरा, आध्यात्मिकता और नई ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। उन्होंने समाज के लोगों से अपने घरों और मंदिरों में पूजा-अर्चना करने तथा सामाजिक सद्भाव और सेवा कार्यों में सक्रिय भागीदारी की अपील की।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि नव संवत्सर और चैत्र नवरात्र जैसे पावन पर्व को धर्म, संस्कृति और सामाजिक एकता के संदेश के साथ उत्साहपूर्वक मनाया जाएगा। कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों, विशेषकर युवाओं और महिलाओं को भी सक्रिय रूप से जोड़ा जाएगा। संगठन की प्रदेशाध्यक्ष प्रमिला तिवारी ने बताया कि नव संवत्सर के अवसर पर प्रदेश के विभिन्न जिलों में धार्मिक अनुष्ठान, कलश स्थापना, पूजा-अर्चना के साथ घरों और मंदिरों में बंदनवार लगाकर शाम को दीपदान कर हिंदू नववर्ष का स्वागत किया जाएगा। वहीं चैत्र नवरात्र के शुभारंभ पर देवी पूजन, दुर्गा पाठ, कन्या पूजन सहित सामूहिक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित कर समाज की सुख-समृद्धि और विश्व कल्याण की कामना की जाएगी।

संगठन के मुख्य सलाहकार डॉ. भावेश शुक्ला पराशर ने बताया कि परिषद् की सभी जिला और नगर इकाइयों को इन कार्यक्रमों के आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, ताकि प्रदेशभर में एक साथ धार्मिक आयोजन किए जा सकें। वरिष्ठ सदस्यों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से ब्राह्मण समाज में एकजुटता बढ़ती है और नई पीढ़ी को सनातन परंपराओं से जोड़ने का अवसर मिलता है। परिषद् ने प्रदेश के सभी विप्रजनों से अपील की कि वे इन आयोजनों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर कार्यक्रमों को सफल बनाएं। बैठक में स्वाति मिश्रा, खुशबू शर्मा, संध्या उपाध्याय, प्रीति तिवारी, अमिता तिवारी, विजयलक्ष्मी तिवारी, अरुणा मिश्रा, शशि शर्मा, पूनम पांडेय, पं. संजय शर्मा, पं. उमाकांत तिवारी, पं. विवेक तिवारी, पं. यशवर्धन तिवारी, पं. विजय पांडेय, पं. गौरव मिश्रा सहित रायपुर के अनेक संगठन सहयोगी उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

भाजपा मंडल अध्यक्ष बनने पर कैलाश राम चंद्रवंशी का हुआ सम्मान

हस्तशिल्प विकास व काष्ठ कला प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन, महिला शिल्पकारों को मिला प्रमाणपत्र

वन अधिकार अधिनियम के तहत ग्राम सभा आयोजित, ग्रामीणों ने पौधारोपण रोकने की मांग उठाई

पिंडारकोण गांव में मोबाइल टॉवर की मांग, विधायक ने विधानसभा में उठाया मुद्दा

जीपीएल प्रीमियर लीग सीजन-3 का समापन, सिंदुआरी फाइटर बनी चौंपियन

एनडीपीएस मामले में फरार अभियुक्त गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ पुलिस ले जाएगी ट्रांजिट रिमांड पर

उल्लास-नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत नवसाक्षरों की मूल्यांकन परीक्षा आयोजित

हजारीबाग के नवनिर्वाचित मेयर का पत्थलगड़ा दौरा, मंदिरों में पूजा कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना

एयर एंबुलेंस हादसे के 21 दिन बाद जंगल में मिला विमान का इंजन

पति की तेरहवीं के अगले दिन महिला ने फंदा लगाकर दी जान, व्हाट्सएप स्टेटस में व्यक्त किया दर्द

सनसनीखेज मामला: पेड़ से लटकी महिला, नीचे मिले देवर और मासूम बच्ची के शव

दहेज लोभ की शर्मनाक कहानी: मंडप तक पहुंचकर दूल्हा हुआ फरार, दुल्हन ने ठुकराई शादी

Leave a Comment