लोहरदगा: राज्य में तेजी से बढ़ती गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने बड़ा निर्णय लिया है। लोहरदगा जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार, जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों के संचालन समय में बदलाव किया गया है।
कल से लागू होगा नया समय
यह नया आदेश मंगलवार, 21 अप्रैल 2026 से प्रभावी होगा। सरकार के संयुक्त सचिव द्वारा जारी निर्देश के तहत अब बच्चों को चिलचिलाती धूप में ज्यादा समय स्कूल में नहीं बिताना होगा।
कक्षावार समय सारणी:
KG से कक्षा 8: सुबह 07:00 बजे से पूर्वाह्न 11:30 बजे तक।
कक्षा 9 से कक्षा 12: सुबह 07:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक।
शिक्षकों के लिए निर्देश
विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों और गैर-शैक्षणिक कर्मियों को राहत नहीं दी गई है। उन्हें सुबह 07:00 बजे से अपराह्न 01:00 बजे तक स्कूल में रहकर अन्य प्रशासनिक और गैर-शैक्षणिक कार्यों को पूरा करना होगा।
यह आदेश लोहरदगा के सभी सरकारी, निजी, सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) विद्यालयों पर अगले आदेश तक लागू रहेगा।






















Total Users : 920633
Total views : 2666073