Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

उपायुक्त ने श्रम, नियोजन एवं कौशल विभाग की समीक्षा बैठक में दिये निर्देश

On: April 20, 2026 11:06 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

 

 

लोहरदगा-उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने आज श्रम, नियोजन एवं कौशल विभाग की बैठक की। बैठक में सर्वप्रथम श्रम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा की गई और योजनाओं का लाभ सभी तरह के मजदूरों को दिये जाने का निर्देश दिया गया। इन योजनाओं को प्रचार-प्रसार भी लोगों के बीच कराने का निर्देश दिया गया।

उपायुक्त ने कहा कि योजनाओं का लाभ मजदूरों को मिले। सभी तरह के मजदूरों का निबंधन अवश्य हो और अधिकतम लाभ उन्हें दिया जाए। उपायुक्त द्वारा झारखण्ड असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा योजना अंतर्गत झारखण्ड असंगठित कर्मकार मृत्यु/दुर्घटना सहयता योजना, अंत्येष्टि सहायता योजना, मातृत्व प्रसुविधा योजना, कौशल उन्नयन योजना की समीक्षा की गयी और मजूदरों का श्रमाधान पोर्टल के माध्यम से निबंधन कराने का निर्देश दिया गया।

इस प्रकार झारखण्ड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड अंतर्गत सेफ्टीक किट योजना, श्रमिक औजार सहायता, झारखण्ड निर्माण कर्मकार मृत्यु/दुर्घटना सहायता योजना, मेधावी पुत्र/पुत्री छात्रवृत्ति योजना, चिकित्सा सहायता योजना, चिकित्सा प्रतिपूर्त्ति योजना, मातृत्व प्रसुविधा योजना, अंत्येष्टि सहायता योजना, निःशक्तता पेंशन, पेंशन योजना, पारिवारिक पेंशन, अनाथ पेंशन विवाह सहायता योजनाओं का भी लाभ श्रमिकों को दिलाने का निर्देश दिया गया। प्रवासी मजदूरों का अधिक से अधिक संख्या में निबंधन कराने और उन्हें आपात स्थिति में सुविधाएं दिलाने का भी निर्देश दिया गया।

 

*कौशल विकास और नियोजन की भी समीक्षा*

 

उपायुक्त ने कौशल विकास अंतर्गत जिला में संचालित मेगा स्किल सेंटर, सक्ष झारखण्ड कौशल विकास योजना अंतर्गत संचालित केंद्रोें और बिरसा योजना अंतर्गत संचालित केंद्रों की भी समीक्षा की गयी। साथ ही किन ट्रेडों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है इसकी भी जानकारी ली गयी।

उपायुक्त द्वारा जिला नियोजन पदाधिकारी को जिला नियोजन कार्यालय में नियमित रूप से रोजगार मेला लगाये जाने और युवक-युवतियों का निबंधन कराने का भी निर्देश दिया गया।

 

आज की बैठक में श्रम अधीक्षक आंद्रेयास कुल्लू, जिला नियोजन पदाधिकारी नीरू कुमारी समेत अन्य उपस्थित थे।

 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​झारखंड: गर्मी का कहर, KG से 8वीं तक के स्कूल अब सिर्फ 11:30 बजे तक ही चलेंगे।

उपायुक्त ने की स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा, लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दिये जाने का निर्देश

उपायुक्त संदीप कुमार मीना और पुलिस अधीक्षक ने किया नये समाहरणालय भवन का निरीक्षण

काली मंदिर में रुद्रचंडी महायज्ञ की तैयारी, ध्वजारोहण के साथ माहौल भक्तिमय

11वीं आर्ट्स रिजल्ट में डी.एस.डी. कॉलेज का डंका, 100 प्रतिशत रहा परिणाम, 222 अंक लाकर रुपेश कुमार बने प्रखंड टॉपर

होमगार्ड बहाली प्रक्रिया का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, पारदर्शिता पर जोर, अभ्यर्थियों की सुविधा को प्राथमिकता

अनियंत्रित हाइवा घर में घुसा, बड़ा हादसा टला, बाउंड्री, पेड़ व वाहन क्षतिग्रस्त, चालक हिरासत में

सात दुकानों में भीषण चोरी, 4.72 लाख नकद व जेवरात उड़े

भीषण बस हादसा: 21 लोगों की मौत, 61 घायल, पीएम मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान

समग्र ब्राह्मण मातृशक्ति परिषद् ने श्रद्धा और उत्साह से मनाया भगवान परशुराम जन्मोत्सव

स्कूली शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, राज्य भर में बदले स्कूलों के समय; 21 अप्रैल से लागू होगा नया शेड्यूल

अक्षय तृतीया पर भारत विकास परिषद की सराहनीय पहल; भीषण गर्मी में 400 से अधिक श्रमिकों को बांटा सत्तू शरबत और ORS

Leave a Comment