Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

उपायुक्त संदीप कुमार मीना और पुलिस अधीक्षक ने किया नये समाहरणालय भवन का निरीक्षण

On: April 20, 2026 10:54 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

लोहरदगा-उपायुक्त संदीप कुमार मीना और पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी ने आज नये समाहरणालय भवन का निरीक्षण कर विभिन्न कार्यालयों को आवंटित कमरों का अवलोकन किया। इस दौरान उपायुक्त ने ग्राउंड फ्लोर पर आवंटित कर्तालयों; एनआईसी, निर्वाचन कार्यालय, आपूर्ति कार्यालय, झारनेट, यूआईडी, नियंत्रण कक्ष, परिवहन कार्यालय, सामाजिक सुरक्षा कोषांग, भूमि अधिग्रहण कार्यालय, कोषागार, समाज कल्याण कार्यालय, प्रथम तल में अवस्थित कार्यालयों; उपायुक्त कार्यालय, नजारत कार्यालय, सम्मेलन कक्ष, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, अपर समाहर्ता कार्यालय, राजस्व कार्यालय, द्वितीय तल में अवस्थित ; उप विकास आयुक्त का कार्यालय, डीआरडीए कार्यालय, विकास शाखा, पंचायत राज शाखा, डीएमएफटी कार्यालय, अवर निबंधक कार्यालय, जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा अधीक्षक का कार्यालय, कॉमन रूम/लाइब्रेरी, तृतीय फ्लोर में अवस्थित कार्यालयों; उद्योग महाप्रबंधक का कार्यालय, कमर्शियल टैक्स कार्यालय, जिला योजना कार्यालय, सामान्य शाखा, जेएसएलपीएस, नीलाम पत्र कार्यालय, खेल कार्यालय, सांख्यिकी कार्यालय आदि का निरीक्षण किया।

 

इस दौरान उपायुक्त ने भवन प्रमंडल कार्यपालक अभियंता को समाहरणालय के बाहरी परिसर में पौधरोपण कराने के लिए आवश्यक निर्देश दिये गये। ग्राउंड फ्लोर में गमले व पौधों से सजावट का निर्देश दिया। छूटे हुए अन्य कार्यालयों में इंटीरियर डेकोरेशन का कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। साथ ही शिफ्टिंग से पूर्व आवश्यक साफ-सफाई के निर्देश दिये। समाहरणालय भवन में अधूरे कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिये गये। साथ ही, सभी कार्यालयों को एक सप्ताह में शिफ्ट करने का निर्देश दिया गया।

 

आज इस अवसर पर परियोजना निदेशक आइटीडीए सुषमा नीलम सोरेंग, अनुमण्डल पदाधिकारी अमित कुमार, डीएसपी समीर तिर्की, जिला पंचायत राज पदाधिकारी अंजना दास, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रमोद दास, नजारत उप समाहर्ता अभिनीत सूरज, जिला शिक्षा पदाधिकारी दास सुनंदा चंद्रमौलेश्वर समेत अन्य विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उपायुक्त ने की स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा, लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दिये जाने का निर्देश

काली मंदिर में रुद्रचंडी महायज्ञ की तैयारी, ध्वजारोहण के साथ माहौल भक्तिमय

11वीं आर्ट्स रिजल्ट में डी.एस.डी. कॉलेज का डंका, 100 प्रतिशत रहा परिणाम, 222 अंक लाकर रुपेश कुमार बने प्रखंड टॉपर

होमगार्ड बहाली प्रक्रिया का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, पारदर्शिता पर जोर, अभ्यर्थियों की सुविधा को प्राथमिकता

अनियंत्रित हाइवा घर में घुसा, बड़ा हादसा टला, बाउंड्री, पेड़ व वाहन क्षतिग्रस्त, चालक हिरासत में

सात दुकानों में भीषण चोरी, 4.72 लाख नकद व जेवरात उड़े

भीषण बस हादसा: 21 लोगों की मौत, 61 घायल, पीएम मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान

समग्र ब्राह्मण मातृशक्ति परिषद् ने श्रद्धा और उत्साह से मनाया भगवान परशुराम जन्मोत्सव

स्कूली शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, राज्य भर में बदले स्कूलों के समय; 21 अप्रैल से लागू होगा नया शेड्यूल

अक्षय तृतीया पर भारत विकास परिषद की सराहनीय पहल; भीषण गर्मी में 400 से अधिक श्रमिकों को बांटा सत्तू शरबत और ORS

अक्षय तृतीया पर मनी भगवान परशुराम की भव्य जयंती, ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन ने किया समाज को एकजुट करने का आह्वान

खेतों से कराये गये मिट्टी का परीक्षण, किसानों के बीच मृदा स्वास्थ्य कार्ड का हुआ वितरण

Leave a Comment