Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

सदर अस्पताल का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा

On: April 9, 2026 11:31 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

आयुष्मान योजना, टीकाकरण व नियुक्ति प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश

चतरा। उपायुक्त सह प्रधान जनगणना पदाधिकारी कीर्तिश्री ने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ सदर अस्पताल, चतरा का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की व्यापक समीक्षा की। निरीक्षण से पूर्व सिविल सर्जन कार्यालय स्थित सभा कक्ष में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर देते हुए निर्देश दिया कि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों को योजना का लाभ सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संविदा आधारित नियुक्तियों की प्रक्रिया को गति देने तथा 26 अप्रैल को लिखित परीक्षा आयोजित कर 30 अप्रैल तक नियुक्ति पूर्ण करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने जीवन तरंगिनी एम्बुलेंस सेवा के लिए निःशुल्क दूरभाष संख्या उपलब्ध कराने हेतु भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) से समन्वय स्थापित करने को कहा, ताकि आमजन को आपातकालीन सेवा सहज रूप से प्राप्त हो सके। प्रतापपुर प्रखंड के स्वास्थ्य कार्यों की समीक्षा के दौरान संस्थागत प्रसव एवं पूर्ण टीकाकरण की धीमी प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते हुए शीघ्र सुधार के निर्देश दिए गए। उन्होंने एचपीवी टीकाकरण, क्षय रोग उन्मूलन अभियान तथा ई-संजीवनी दूरचिकित्सा सेवा की प्रगति में सुधार लाने पर बल दिया। साथ ही कुपोषण उपचार केंद्र के माध्यम से गंभीर एवं मध्यम कुपोषित बच्चों की पहचान कर उन्हें उपचार हेतु भर्ती कराने तथा पोषण सखी एवं एएनएम के माध्यम से उनकी जांच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। फाइलेरिया उन्मूलन के अंतर्गत 20 अप्रैल से 5 मई तक विशेष औषधि वितरण अभियान संचालित किया जाएगा, जिसके तहत जिले के 88 गांवों में 1,12,330 लोगों को दवा देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उपायुक्त ने सभी विभागों के समन्वय से अभियान को सफल बनाने का निर्देश दिया। बैठक के उपरांत उपायुक्त ने सदर अस्पताल के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया तथा मरीजों से संवाद कर उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त अमरेन्द्र कुमार सिन्हा, सिविल सर्जन डॉ. सत्येंद्र कुमार सिन्हा, जिला योजना पदाधिकारी शिशिर पंडित, उपाधीक्षक डॉ. पंकज सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा बैठक, लापरवाही पर सख्त चेतावनी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उच्च कक्षाओं में कम नामांकन पर प्रशासन सख्त

भाजपा चतरा जिला कमेटी का गठन, नए पदाधिकारियों की घोषणा, रामदेव सिंह भोक्ता फिर बने जिलाध्यक्ष, कई नेताओं को मिली जिम्मेदारी

कपिल कुमार बने भाजपा जिला उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर, दी बधाइयां

सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, ग्रामीण नाराज

महायज्ञ में पहुंचे सांसद, लिया आशीर्वाद, क्षेत्र की शांति व समृद्धि के लिए यज्ञ को बताया महत्वपूर्ण

आवासीय विद्यालय में छात्रा के गर्भवती होने से हड़कंप, परिजनों का हंगामा, प्रशासन ने शुरू की जांच

वायरल वीडियो के बाद चतरा पुलिस में बड़ी कार्रवाई, गिद्धौर थाना प्रभारी समेत तीन कर्मी निलंबित, एसओपी उल्लंघन का मामला

प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक हथियार के साथ गिरफ्तार

13 वर्षीय छात्र लापता, परिवार में मचा हड़कंप…

ड्रग तस्करों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन पैडलर्स गिरफ्तार, ब्राउन शुगर व वाहन बरामद

सनसनीखेज हत्या, बेड बॉक्स से मिला महिला का शव

तीन दिन से लापता 17 वर्षीय लड़की का शव कुएं से बरामद, बाल विवाह का एंगल भी जांच में

Leave a Comment