Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा बैठक, लापरवाही पर सख्त चेतावनी

On: April 8, 2026 12:40 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

सिमरिया (चतरा)। स्थानीय रेफरल अस्पताल के सभागार में मंगलवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. बी.एन. प्रसाद की अध्यक्षता में स्वास्थ्य कर्मियों की मासिक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सिमरिया एवं लावालौंग प्रखंड के चिकित्सा पदाधिकारी और स्वास्थ्य कर्मी शामिल हुए, जहां विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान डॉ. प्रसाद ने सख्त लहजे में कहा कि सरकारी कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी कर्मियों को अनुशासित रहने और ड्यूटी के दौरान निर्धारित ड्रेस कोड का पालन करने का निर्देश दिया। समीक्षा के दौरान आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत ‘आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता (एबीएचए)’ बनाने की प्रगति पर विशेष जोर दिया गया। इसके साथ ही हेल्थ प्रोफेशनल रजिस्ट्री, हेल्थ फैसिलिटी रजिस्ट्री, एलाइड हेल्थ प्रोफेशनल रजिस्ट्री, स्वास्थ्य प्रबंधन सूचना प्रणाली (एचएमआईएस) और यूनिफाइड हेल्थ इंटरफेस से जुड़े कार्यों की स्थिति का आकलन किया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने कहा कि सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। बैठक में मुख्य रूप से डॉ. अंकुर, डॉ. उत्तम, डॉ. योगेश, डॉ. एस.ए. आलम और डॉ. अफान समेत दोनों प्रखंडों के एएनएम, स्वास्थ्य कर्मी और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर चतरा जिले में जागरूकता अभियान, स्वास्थ्य व कानूनी अधिकारों पर दिया गया जोर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मुआवजे की मांग पर हिंसक हुआ प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव

दहेज की भेंट चढ़ी एक अजन्मी जिंदगी, बेरहम पति की पिटाई से महिला का गर्भपात

शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक, नामांकन व उपस्थिति सुधारने के निर्देश

JPSC परीक्षा को लेकर उपायुक्त का निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश

उदयन पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में शत-प्रतिशत परिणाम

श्री रामकृष्ण परमहंस सेंट्रल स्कूल का उत्कृष्ट प्रदर्शन, 10वीं में 100% परिणाम

भीषण गर्मी से जंगल छोड़ गांव पहुंचे राष्ट्रीय पक्षी मोर

नौ दिवसीय महायज्ञ संपन्न, हवन-पूजन व भंडारे में उमड़ी भीड़

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सिमरिया का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 40 छात्र सफल

खेतों में धधकी आग, किसानों की मेहनत राख—दो गांवों में गेहूं जलने से मचा हाहाकार

पंचदेव मंदिर की दीवार पर अपशब्द लिखे, ग्रामीणों में आक्रोश

शराब दुकान प्रस्ताव पर उबाल, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Leave a Comment