गला दबाकर हत्या की आशंका, तीन आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली की राजधानी से एक बार फिर दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। मंगोलपुरी इलाके में एक महिला की हत्या कर उसका शव डबल बेड के बॉक्स में छिपा दिया गया। मंगलवार शाम पुलिस को पीसीआर कॉल के जरिए सूचना मिली कि पथर मार्केट स्थित एक मकान में बेड बॉक्स के अंदर महिला का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
जांच में सामने आया कि मकान की तीसरी मंजिल पर अमरजीत नामक व्यक्ति पीजी चला रहा था। कमरे की तलाशी लेने पर बेड बॉक्स के अंदर करीब 35 वर्षीय महिला का शव बरामद हुआ। शव के गले पर दबाने के निशान और माथे पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। मौके पर पहुंची क्राइम टीम और एफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटाए। मृतका की पहचान मंगोलपुरी की रहने वाली महिला के रूप में की गई है।
तीन दिन से लापता 17 वर्षीय लड़की का शव कुएं से बरामद, बाल विवाह का एंगल भी जांच में
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि महिला का एक युवक के साथ संबंध था। 7 अप्रैल की शाम करीब 4:30 बजे महिला और आरोपी पीजी में मिले थे और करीब एक घंटे तक कमरे में रहे। आरोपी के जाने के बाद पीजी संचालक को शक हुआ, जिसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने एफआईआर संख्या 234/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुरेंद्र उर्फ बॉबी, जोगिंदर और दीपक (22 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।























Total Users : 894572
Total views : 2629074