6.4 ग्राम ब्राउन शुगर, तीन मोबाइल, 4000 रुपये नकद, एक कार, एक स्कूटी और एक मोटरसाइकिल बरामद
रांची में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है। इसी कड़ी में नामकुम थाना क्षेत्र से पुलिस ने तीन ड्रग पैडलर्स को गिरफ्तार किया है। उनके पास से ब्राउन शुगर समेत कई सामान बरामद किए गए हैं। ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने बताया कि सीनियर एसपी राकेश रंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि हाईटेंशन मैदान, पावर ग्रिड के पास कुछ युवक अवैध ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री कर रहे हैं। सूचना के आधार पर वरीय पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन किया गया।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक ब्लू रंग की कार, स्कूटी और मोटरसाइकिल के पास खड़े संदिग्ध युवकों को घेराबंदी कर पकड़ा। पकड़े गए आरोपियों की पहचान रमीज राज, मो. अब्दुल और मो. जफीर उर्फ राजा उर्फ ऋषि के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उनके पास से कुल 6.4 ग्राम ब्राउन शुगर (तीन पुड़िया), तीन मोबाइल फोन, 4000 रुपये नकद, एक कार, एक स्कूटी और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अधिक मुनाफा कमाने के उद्देश्य से संगठित गिरोह बनाकर नशे का कारोबार कर रहे थे।
इस संबंध में झारखंड पुलिस ने नामकुम थाना कांड संख्या 91/26, दिनांक 08.04.2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं एवं एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि इस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश जारी है और नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।























Total Users : 894572
Total views : 2629074