गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड के विधायक प्रतिनिधि कपिल कुमार को भारतीय जनता पार्टी का जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू द्वारा गुरुवार को आधिकारिक पत्र जारी किया गया। कपिल कुमार के जिला उपाध्यक्ष बनने की खबर मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन और मजबूत होगा। बताया जाता है कि कपिल कुमार इससे पूर्व मंडल अध्यक्ष के पद पर रह चुके हैं और अपने कार्यकाल में उन्होंने प्रखंड स्तर पर पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान की। वर्तमान में विधायक प्रतिनिधि के रूप में वे कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम लोगों की समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। पार्टी नेताओं का कहना है कि उनके अनुभव और सक्रियता से संगठन को नई दिशा मिलेगी और पार्टी का जनाधार और मजबूत होगा। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार कुशवाहा, मुकेश कुमार, बबलू कुमार साव, सुनील कुमार राणा, विकास कुमार, राजेश कुमार गुप्ता, नोमन साव समेत कई कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने से क्षेत्र में भाजपा संगठन को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।























Total Users : 897045
Total views : 2632670