Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

होमगार्ड बहाली को लेकर तैयारियां तेज, उपायुक्त ने स्टेडियम का किया निरीक्षण

On: March 30, 2026 11:21 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

पारदर्शी और व्यवस्थित प्रक्रिया पर जोर, ट्रायल के जरिए परखी गई व्यवस्थाएं

चतरा। जिले में आगामी 1 अप्रैल से शुरू होने वाली होमगार्ड बहाली प्रक्रिया को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए बहाली प्रक्रिया को पारदर्शी, व्यवस्थित और सुचारू रूप से संपन्न कराने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने अभ्यर्थियों की सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण को लेकर भी विस्तृत निर्देश दिए। इस अवसर पर बहाली प्रक्रिया से जुड़ी व्यवस्थाओं का ट्रायल भी कराया गया, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था की संभावना को पहले ही समाप्त किया जा सके। उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और समयसीमा के भीतर तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पूरी बहाली प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराई जाएगी। निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, डीआरडीए निदेशक अलका कुमारी, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा जहूर आलम, डीएसपी मुख्यालय एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी और कर्मी उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

विद्यालय में आठवीं के छात्रों को भावुक विदाई,

अंचल कार्यालय में समीक्षा बैठक आयोजित

पुलिस की तत्परता से मिला मासूम, कौलेश्वरी धाम में बिछुड़ा बच्चा सुरक्षित बरामद

23वें दिन भी जारी मनरेगा कर्मियों की हड़ताल, मजदूरों पर संकट गहराया

प्रेमी युगल ने कोर्ट मैरिज कर मांगी पुलिस सुरक्षा

वरिष्ठ शिक्षक व संघ स्वयंसेवक का निधन, जनप्रतिनिधियों ने जताया शोक

नाबालिग से दुष्कर्म व हत्या के विरोध में प्रदर्शन…

चार्जशीट’ पर महुआ का पलटवार, बंगाल बनाम केंद्र की सियासत तेज

भंडरा: सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ ‘सुरक्षा कवच’; सीएचसी में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शंखनाद

लोहरदगा: शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर में तीन दिवसीय आचार्य कार्यशाला का भव्य शुभारंभ

12 घंटे में सुलझी वृद्ध दंपति के दोहरे हत्याकांड की गुत्थी,

हजारीबाग कांड पर हाईकोर्ट सख्त, स्वतः संज्ञान से बढ़ा दबाव

Leave a Comment