Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

नाबालिग से दुष्कर्म व हत्या के विरोध में प्रदर्शन…

On: March 30, 2026 11:18 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

दोषियों को फांसी की मांग, बीजेपी महिला मोर्चा ने किया धरना

चतरा। हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ प्रखंड अंतर्गत कुसुंभा गांव में 12 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्या की घटना के विरोध में सोमवार को चतरा में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के तत्वावधान में जिला समाहरणालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में लोजपा के चतरा विधायक जनार्दन पासवान एवं भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्षा अनामिका देवी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने घटना को बेहद दुखद, शर्मनाक और निंदनीय बताते हुए दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और उन्हें फांसी जैसी कठोर सजा देने की मांग की। नेताओं ने राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं समाज के लिए चिंता का विषय हैं और सरकार को इस दिशा में ठोस कदम उठाने की जरूरत है। साथ ही उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। प्रदर्शन के दौरान न्याय की मांग को लेकर जोरदार नारेबाजी की गई और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग दोहराई गई। धरना-प्रदर्शन में गंगा देवी, चम्पा देवी, चिंता देवी, प्रियंका देवी, शांति देवी, मुनी देवी, किरण देवी, अंजलि देवी सहित सैकड़ों महिलाएं शामिल हुईं। इसके अलावा पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक शर्मा, प्रदीप सिंह, डॉ. मृत्युंजय सिंह, राजीव गुप्ता, बिनोद पांडेय, गोबिंद राम, प्रकाश दांगी, सुबोध सिंह गुड्डू, दिनेश गोप, काली यादव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

विद्यालय में आठवीं के छात्रों को भावुक विदाई,

अंचल कार्यालय में समीक्षा बैठक आयोजित

पुलिस की तत्परता से मिला मासूम, कौलेश्वरी धाम में बिछुड़ा बच्चा सुरक्षित बरामद

23वें दिन भी जारी मनरेगा कर्मियों की हड़ताल, मजदूरों पर संकट गहराया

प्रेमी युगल ने कोर्ट मैरिज कर मांगी पुलिस सुरक्षा

वरिष्ठ शिक्षक व संघ स्वयंसेवक का निधन, जनप्रतिनिधियों ने जताया शोक

होमगार्ड बहाली को लेकर तैयारियां तेज, उपायुक्त ने स्टेडियम का किया निरीक्षण

चार्जशीट’ पर महुआ का पलटवार, बंगाल बनाम केंद्र की सियासत तेज

भंडरा: सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ ‘सुरक्षा कवच’; सीएचसी में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शंखनाद

लोहरदगा: शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर में तीन दिवसीय आचार्य कार्यशाला का भव्य शुभारंभ

12 घंटे में सुलझी वृद्ध दंपति के दोहरे हत्याकांड की गुत्थी,

हजारीबाग कांड पर हाईकोर्ट सख्त, स्वतः संज्ञान से बढ़ा दबाव

Leave a Comment