Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

वरिष्ठ शिक्षक व संघ स्वयंसेवक का निधन, जनप्रतिनिधियों ने जताया शोक

On: March 30, 2026 11:24 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

अंतिम संस्कार में उमड़ा जनसैलाब

चतरा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवक एवं सेवानिवृत्त शिक्षक बालेश्वर प्रसाद यादव का सोमवार अहले सुबह निधन हो गया। वे रांची स्थित सेमफोर्ड अस्पताल में हृदय गति रुकने के कारण अंतिम सांस ली। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। ग्वाल टोली निवासी बालेश्वर प्रसाद यादव अपने अनुशासित जीवन, सादगी और सामाजिक प्रतिबद्धता के लिए जाने जाते थे। शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में उनका योगदान अत्यंत सराहनीय रहा, जिसे लोग लंबे समय तक याद रखेंगे। उनके निधन पर चतरा सांसद कालीचरण सिंह, लोजपा विधायक जनार्दन पासवान एवं सिमरिया विधायक उज्ज्वल कुमार दास सहित कई जनप्रतिनिधियों ने गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। साथ ही इसे संघ एवं भाजपा के लिए अपूरणीय क्षति बताया। दिवंगत का अंतिम संस्कार भालूवाही श्मशान घाट में किया गया, जहां लोजपा, भाजपा, राजद, कांग्रेस सहित विभिन्न दलों के सैकड़ों नेता एवं शहर के प्रतिष्ठित लोग उपस्थित होकर उन्हें अंतिम विदाई दी। उनके निधन से समाज ने एक समर्पित शिक्षक और सजग सामाजिक कार्यकर्ता को खो दिया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

विद्यालय में आठवीं के छात्रों को भावुक विदाई,

अंचल कार्यालय में समीक्षा बैठक आयोजित

पुलिस की तत्परता से मिला मासूम, कौलेश्वरी धाम में बिछुड़ा बच्चा सुरक्षित बरामद

23वें दिन भी जारी मनरेगा कर्मियों की हड़ताल, मजदूरों पर संकट गहराया

प्रेमी युगल ने कोर्ट मैरिज कर मांगी पुलिस सुरक्षा

होमगार्ड बहाली को लेकर तैयारियां तेज, उपायुक्त ने स्टेडियम का किया निरीक्षण

नाबालिग से दुष्कर्म व हत्या के विरोध में प्रदर्शन…

चार्जशीट’ पर महुआ का पलटवार, बंगाल बनाम केंद्र की सियासत तेज

भंडरा: सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ ‘सुरक्षा कवच’; सीएचसी में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शंखनाद

लोहरदगा: शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर में तीन दिवसीय आचार्य कार्यशाला का भव्य शुभारंभ

12 घंटे में सुलझी वृद्ध दंपति के दोहरे हत्याकांड की गुत्थी,

हजारीबाग कांड पर हाईकोर्ट सख्त, स्वतः संज्ञान से बढ़ा दबाव

Leave a Comment