Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

लूट कांड का बड़ा खुलासा, 10 अपराधी गिरफ्तार

On: March 30, 2026 1:12 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

SIT की कार्रवाई से संगठित गिरोह का पर्दाफाश, हथियार व लूटी गई सामग्री बरामद

रांची जिले में हाल के दिनों में विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई लूटपाट की घटनाओं का पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए 10 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनके पास से लूटे गए रुपये, हथियार, वाहन और अन्य सामान भी बरामद किए हैं। डोरण्डा, जगन्नाथपुर (पुंदाग ओपी), ओरमांझी, सदर (मेसरा ओपी) और टाटीसिलवे थाना क्षेत्रों में हुई घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया। इस टीम ने तकनीकी साक्ष्य और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई कर पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया।

गिरफ्तार अपराधियों में जहीर उर्फ खान, फरहान खान उर्फ बब्लू, शेख जीमल, अरसलान खान, मो. फैजान, सोएब अंसारी, सहबाज सलमान, कासिफ युसूफ, शेख मुज्जमिल उर्फ माखन और राजा खान उर्फ खानता शामिल हैं। पूछताछ में सभी ने कई लूट की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

आरोपियों ने पुंदाग पेट्रोल पंप, बीआईटी मेसरा क्षेत्र के पेट्रोल पंप, टाटीसिलवे स्थित सीएनजी पंप, डोरण्डा और ओरमांझी क्षेत्र की दुकानों में लूटपाट करने की बात कबूली है। एक मामले में दुकानदार पर चाकू से हमला करने की बात भी सामने आई है। पुलिस ने गिरोह के पास से एक देसी रिवाल्वर, चार जिंदा कारतूस, छह चाकू, कई मोबाइल फोन, नगद राशि, घटना में प्रयुक्त कार, मोटरसाइकिल, स्कूटी और अन्य सामान बरामद किए हैं।

इस सफल कार्रवाई में कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और टीम के सदस्यों की अहम भूमिका रही, जिनमें प्रमुख रूप से— डीएसपी (मुख्यालय-1) अमर कुमार पाण्डेय, डीएसपी सदर संजीव कुमार बेसरा, डीएसपी सिल्ली अनुज उरांव, थाना प्रभारी ओरमांझी शशि भूषण चौधरी, थाना प्रभारी टाटीसिलवे हंसे उरांव, थाना प्रभारी नामकुम राम नारायण सिंह, थाना प्रभारी सदर कुलदीप कुमार, ओपी प्रभारी बीआईटी मेसरा अजय कुमार दास, ओपी प्रभारी पुंदाग संजीव कुमार, थाना प्रभारी सिकिदिरी सचिन कुमार मिश्रा, ओपी प्रभारी मुरी राहुल कुमार मेहता, तकनीकी शाखा के एसआई बलेन्द्र कुमार सिंह और शाह फैसल, साथ ही विभिन्न थाना क्षेत्रों के पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल शामिल रहे। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि कुछ आरोपियों का आपराधिक इतिहास पहले से रहा है। फिलहाल अन्य फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में संगठित अपराध के खिलाफ लगातार सख्त अभियान जारी रहेगा और अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

‘शीश महल’ पर सियासत गरम, भाजपा का हमला तेज

बड़ा एनकाउंटर, इनामी नक्सली ढेर

नक्सलवाद पर निर्णायक प्रहार, 10 हजार से अधिक माओवादियों का सरेंडर, 31 मार्च तक उन्मूलन का लक्ष्य

भंडरा भाजपा दक्षिणी मंडल की बैठक में कार्यकर्ताओं को दिया गया प्रशिक्षण

दशमी पर निकली भव्य शोभायात्रा, राममय हुआ क्षेत्र…

शिव मंदिर में भाजपा मंडल की बैठक…

रामनवमी विजयादशमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, भव्य शोभायात्रा

महासमिति अध्यक्ष ने जताया आभार…

शांतिपूर्ण संपन्न हुआ रामनवमी पर्व, चार जीवंत झांकियों ने बांधा समा, दर्शकों की आंखें हुई नम

डालसा के कार्यक्रम में सचिव के नहीं पहुंचने से असर फीका

रामनवमी विजया दशमी धूमधाम से संपन्न, भव्य झांकियां

मेगा सशक्तिकरण शिविरों की धूम

Leave a Comment