Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

‘शीश महल’ पर सियासत गरम, भाजपा का हमला तेज

On: March 30, 2026 2:41 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

सीएम आवास निर्माण को लेकर आरोप-प्रत्यारोप, सरकार बनाम विपक्ष आमने-सामने

रांची में नए मुख्यमंत्री आवास के निर्माण को लेकर सियासत तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने शनिवार को प्रेस वार्ता कर हेमंत सोरेन सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कांके रोड स्थित नए सीएम आवास को ‘शीश महल’ करार देते हुए इसे 100 करोड़ रुपये से अधिक की फिजूलखर्ची बताया।

आदित्य साहू ने कहा कि जो सरकार खुद को गरीबों का हितैषी बताती है, वही अपने लिए भव्य आवास तैयार कर रही है, जबकि राज्य में अबुआ आवास, वृद्धा पेंशन और धान भुगतान जैसे कई जरूरी कार्य लंबित हैं। उन्होंने भवन निर्माण विभाग के टेंडर का हवाला देते हुए बताया कि बेसिक निर्माण लागत लगभग 67 करोड़ रुपये है, लेकिन इंटीरियर, फर्नीचर और अन्य सुविधाओं को जोड़ने पर कुल खर्च 100 करोड़ रुपये से अधिक हो सकता है।

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रस्तावित आवास में 2 करोड़ रुपये का फव्वारा, 2.5 करोड़ रुपये का गार्डन, विदेशी शीशे, इटली से आयातित टाइल्स, जकूजी, सोना बाथ और मसाज रूम जैसी सुविधाएं शामिल हैं। साथ ही मुख्य बैठक कक्ष को भी अत्याधुनिक और आलीशान बनाने की योजना है। साहू ने तुलना करते हुए अरविंद केजरीवाल के आवास का उदाहरण दिया और दावा किया कि झारखंड का प्रस्तावित सीएम आवास उससे भी कई गुना महंगा होगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस “फिजूलखर्ची” पर रोक नहीं लगी, तो भाजपा कार्यकर्ता लोकतांत्रिक तरीके से विरोध प्रदर्शन करेंगे।

वहीं, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से इन आरोपों का पलटवार किया गया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव व मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने भाजपा के आरोपों को “दोहरा मापदंड” बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता में रहते हुए बड़े प्रोजेक्ट्स को विकास का प्रतीक बताती है, लेकिन विपक्ष में रहते ही उन्हें फिजूलखर्ची करार देती है।

कांग्रेस नेता ने स्पष्ट किया कि नया मुख्यमंत्री आवास किसी व्यक्तिगत विलासिता के लिए नहीं, बल्कि प्रशासनिक जरूरतों, सुरक्षा मानकों और आधुनिक कार्य प्रणाली को ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है। उन्होंने भाजपा पर महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे असली मुद्दों से ध्यान भटकाने का आरोप भी लगाया। फिलहाल, इस मुद्दे पर राज्य की राजनीति गरमा गई है और आने वाले दिनों में यह विवाद और तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

राज्यसभा चुनाव को लेकर झामुमो के ट्वीट “56 नहीं 61” से सियासी गलियारे में हड़कंप

प्लांट चोरी कांड का खुलासा, कबाड़ी सहित 6 तस्कर गिरफ्तार! छापेमारी के दौरान पुलिस पर हमला करने वाले 2 अन्य भी गए जेल

जिले के सभी बच्चों का शिविर लगाकर होगा आधार पंजीकरण, डीसी ने दिए कड़े निर्देश

विद्यालय से चोरी हुई सोलर प्लेट बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

डीटीओ और थाना प्रभारी के नेतृत्व में चला बड़ा चेकिंग अभियान

कुसुम सोलर योजना का 3 HP का मोटर ले उड़े चोर, किसान परेशान

विद्यार्थियों ने व्यसन मुक्त स्वर्णिम भारत के संकल्प के साथ निकाली भव्य रैली

राष्ट्रीय अध्यक्ष की अनुशंसा पर हुई बड़ी नियुक्ति, जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ छिड़ेगी जंग

नशा मुक्ति अभियान के दौरान थाना परिसर पहुंचे थे बच्चे

20 हजार रुपये के लेनदेन और एरिया कब्जे को लेकर हुआ था हाई-वोल्टेज ड्रामा

डीसी के जनता दरबार में पहुंचे ग्रामीण, पूर्व LRDC पर लगाया 4 लाख की घूस मांगने का गंभीर आरोप

आकांक्षा परीक्षा और इंटर के शानदार रिजल्ट पर जताई खुशी, छात्रों की समस्याओं पर हुई चर्चा

Leave a Comment