Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

रामनवमी पर अखाड़ों की भव्य झांकियों ने मोहा मन,

On: March 28, 2026 8:48 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
जेपी नगर को प्रथम स्थान, प्रशासन की मुस्तैदी से शांतिपूर्ण संपन्न हुआ आयोजन
 
इटखोरी (चतरा): इटखोरी प्रखंड में रामनवमी के अवसर पर बीते देर रात तक पांच अखाड़ों द्वारा आकर्षक और मनमोहक झांकियों की प्रस्तुति दी गई। रामनवमी पूजा महासमिति इटखोरी की ओर से सभी अखाड़ों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिमरिया विधायक कुमार उज्ज्वल दास एवं बरही विधायक मनोज कुमार यादव उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला परिषद उपाध्यक्ष ब्रज किशोर तिवारी, भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अभिषेक रामाधीन एवं मनोज कुमार चंद्रा मौजूद रहे। अतिथि के रूप में जिला परिषद सदस्य सरिता देवी, प्रखंड प्रमुख प्रिया कुमारी, उपप्रमुख संजय गुप्ता, मुखिया संघ अध्यक्ष रंजय भारती सहित कई जनप्रतिनिधियों को पगड़ी, अंगवस्त्र, तलवार एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। पांचों अखाड़ों ने अनुशासन और भव्यता के साथ अपनी-अपनी झांकियों का प्रदर्शन किया, जिसकी अतिथियों ने सराहना की। प्रतियोगिता में जेपी नगर अखाड़ा को प्रथम, देवी मंडप को द्वितीय एवं इटखोरी चट्टी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। विजेताओं को कप एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने कहा कि इटखोरी प्रखंड में हजारीबाग की तर्ज पर रामनवमी पूजा का आयोजन किया जाता है, जो जिले के लिए गर्व की बात है। उन्होंने रामनवमी पूजा महासमिति के अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह एवं महासचिव रणधीर सिंह को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रशासन की अहम भूमिका रही। प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमनाथ बांकिरा, अंचलाधिकारी सबिता सिंह एवं थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह पूरी रात मुस्तैद रहे। विशेष रूप से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के कारण आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और रामभक्त देर रात तक उत्साह में झूमते नजर आए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पीएम श्री उत्क्रमित हाई स्कूल बिटपी में शनिवार को वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन

उपायुक्त डॉ. ताराचंद ने टीम भावना को सराहा: बिना किसी त्रुटि के संपन्न हुए जिले के सभी बड़े पर्व और नगरपालिका चुनाव

प्लस टू विद्यालय में शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी आयोजित

जिले के विभिन्न प्रखंडों में धूमधाम से हुआ महावीर झंडा मिलान

रामनवमी पर भक्ति में डूबा रहा शहर, आकर्षक झांकियों से सजा शहर,

अवैध ईंट भट्ठे को लेकर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

सुरक्षा का नया किला: पुलिस पिकेट का शुभारंभ

सीएसआर मद से स्थापित लैब का जीएम ने किया उद्घाटन

लोहरदगा। रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला

लोहरदगा: शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह का भव्य आयोजन; मेधावी छात्रों को मिला सम्मान

​लोहरदगा: श्री शंकर तिवारी सेवा न्यास ने रामनवमी पर श्रद्धालुओं के बीच बांटा सत्तू का शरबत और चना

मासूम के साथ दरिंदगी पर सियासत गरम

Leave a Comment