Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

महिला ने फांसी लगाकर दी जान, गांव में मातम

On: March 27, 2026 9:01 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

पति बाहर मजदूरी पर, घर में अकेली थी महिला-पुलिस जांच में जुटी

गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर थाना क्षेत्र के जमुआ गांव में एक 25 वर्षीय महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की खबर फैलते ही पूरे गांव में शोक और मातम का माहौल छा गया। मृतका की पहचान जमुआ गांव निवासी नेहा कुमारी, पति लखन भुइंया के रूप में हुई है। बताया गया कि उसका पति बेंगलुरु में मजदूरी करता है, जबकि घर में सास-ससुर रहते हैं। जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह सास और ससुर महुआ चुनने के लिए बाहर गए हुए थे। जब वे करीब 11 बजे घर लौटे, तो देखा कि नेहा कुमारी घर के अंदर पंखे से फांसी के फंदे से झूल रही है। इसके बाद तत्काल इसकी सूचना गिद्धौर थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी शिवा यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। शुक्रवार को स्थानीय कारी माटी श्मशान घाट में मृतका का अंतिम संस्कार किया गया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

धूमधाम से निकला रामनवमी जुलूस, अखाड़ा का उद्घाटन

रामनवमी पर महावीर ध्वज स्थापित, सांस्कृतिक कार्यक्रम व सम्मान समारोह का आयोजन

एक हफ्ते बाद भी पुलिस के हाथ खाली, 5.60 लाख की चोरी के आरोपी फरार

झांकी के दौरान सुरक्षा पर सख्त हुए एसपी, ऊंचे डीजे पर जताई चिंता

बारिश में भी नहीं थमा रामभक्तों का उत्साह, जय श्रीराम के जयघोष

तपोवन मंदिर में विधि-विधान से पूजा, सामाजिक सद्भाव का दिया संदेश

रामनवमी जुलूस में भड़की हिंसा: पत्थरबाजी से दहला इलाका

शैक्षणिक भ्रमण के लिए लोहरदगा जिला के छात्र-छात्राएं पलामू प्रमंडल के लिए रवाना

महावीरी पताकों से सजी लोहरदगा की दुकानें, भगवामय हुआ शहर

मां महागौरी के स्वरूप की पूजा हुई, आस्था और भक्ति की बयार

एसपी ने किया भंडरा थाना का औचक निरीक्षण

भीषण सड़क हादसा: स्कॉर्पियो-बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत

Leave a Comment