Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

झांकी के दौरान सुरक्षा पर सख्त हुए एसपी, ऊंचे डीजे पर जताई चिंता

On: March 27, 2026 8:56 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

बिजली तारों से खतरे को लेकर तत्काल निर्देश, लापरवाही पर चेतावनी

चतरा। जिले में आयोजित धार्मिक झांकी के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने स्वयं पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल झांकी स्थल पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने डॉन क्लब द्वारा निकाली जा रही झांकी में लगे डीजे वाहन की अत्यधिक ऊंचाई पर गंभीर चिंता जताई। एसपी ने मौके पर मौजूद थाना प्रभारी को तत्काल डीजे वाहन की ऊंचाई कम कराने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अधिक ऊंचाई के कारण ऊपर से गुजर रहे बिजली तारों से सटने का खतरा बना रहता है, जिससे बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने झांकी समिति के सदस्यों को भी चेतावनी देते हुए कहा कि थोड़ी सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है। वर्तमान मौसम की स्थितिकृबारिश और तेज हवाकृको देखते हुए खतरा और बढ़ जाता है, जिससे बिजली प्रवाहित तारों के संपर्क में आने की आशंका बनी रहती है। एसपी ने निर्देश दिया कि झांकी मार्ग में आने वाले सभी बिजली तारों की पूर्व जांच कराई जाए और आवश्यकता पड़ने पर बिजली विभाग से समन्वय स्थापित किया जाए। साथ ही डीजे की ध्वनि एवं संरचना को भी निर्धारित मानकों के अनुरूप रखने की बात कही। पुलिस प्रशासन ने साफ किया कि धार्मिक आस्था और उत्साह महत्वपूर्ण हैं, लेकिन जन सुरक्षा सर्वाेपरि है। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

धूमधाम से निकला रामनवमी जुलूस, अखाड़ा का उद्घाटन

महिला ने फांसी लगाकर दी जान, गांव में मातम

रामनवमी पर महावीर ध्वज स्थापित, सांस्कृतिक कार्यक्रम व सम्मान समारोह का आयोजन

एक हफ्ते बाद भी पुलिस के हाथ खाली, 5.60 लाख की चोरी के आरोपी फरार

बारिश में भी नहीं थमा रामभक्तों का उत्साह, जय श्रीराम के जयघोष

तपोवन मंदिर में विधि-विधान से पूजा, सामाजिक सद्भाव का दिया संदेश

रामनवमी जुलूस में भड़की हिंसा: पत्थरबाजी से दहला इलाका

शैक्षणिक भ्रमण के लिए लोहरदगा जिला के छात्र-छात्राएं पलामू प्रमंडल के लिए रवाना

महावीरी पताकों से सजी लोहरदगा की दुकानें, भगवामय हुआ शहर

मां महागौरी के स्वरूप की पूजा हुई, आस्था और भक्ति की बयार

एसपी ने किया भंडरा थाना का औचक निरीक्षण

भीषण सड़क हादसा: स्कॉर्पियो-बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत

Leave a Comment