Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

तपोवन मंदिर में विधि-विधान से पूजा, सामाजिक सद्भाव का दिया संदेश

On: March 27, 2026 4:35 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

रामनवमी पर मुख्यमंत्री ने टेका माथा, राज्य की खुशहाली की कामना

News Scale Live, Ranch: हेमन्त सोरेन ने अपनी धर्मपत्नी एवं विधायक कल्पना सोरे के साथ रामनवमी के पावन अवसर पर श्री राम जानकी तपोवन मंदिर, निवारणपुर (रांची) में पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के चरणों में शीश नवाकर राज्य की उन्नति, सुख-शांति और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों को रामनवमी महापर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान श्रीराम सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि हर वर्ष की भांति इस बार भी तपोवन मंदिर में आस्था का भव्य समागम देखने को मिल रहा है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंच रहे हैं।

उन्होंने कहा कि विभिन्न अखाड़ों की शोभायात्राओं का यहां समागम इस पर्व की भव्यता को और बढ़ाता है। ऐसे में सभी लोग श्रद्धा, उमंग और उत्साह के साथ इस पर्व को मनाएं तथा भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करते हुए सामाजिक सद्भाव और समरसता को मजबूत करें।

मुख्यमंत्री ने तपोवन मंदिर के ऐतिहासिक महत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि इस मंदिर की एक विशिष्ट पहचान है, जिसे और सशक्त बनाने की दिशा में सरकार कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि मंदिर के सौंदर्यीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है और इसे और अधिक भव्य रूप देने का प्रयास किया जा रहा है। अंत में उन्होंने भगवान श्रीराम से प्रार्थना की कि मंदिर के विकास कार्य शीघ्र पूर्ण हों और राज्य में शांति, समृद्धि एवं भाईचारा बना रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बारिश में भी नहीं थमा रामभक्तों का उत्साह, जय श्रीराम के जयघोष

रामनवमी जुलूस में भड़की हिंसा: पत्थरबाजी से दहला इलाका

शैक्षणिक भ्रमण के लिए लोहरदगा जिला के छात्र-छात्राएं पलामू प्रमंडल के लिए रवाना

महावीरी पताकों से सजी लोहरदगा की दुकानें, भगवामय हुआ शहर

मां महागौरी के स्वरूप की पूजा हुई, आस्था और भक्ति की बयार

एसपी ने किया भंडरा थाना का औचक निरीक्षण

भीषण सड़क हादसा: स्कॉर्पियो-बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत

लोहरदगा: समावेशी शिक्षा से बदलेगी दिव्यांग बच्चों की तकदीर, नगर भवन में ‘दमदार’ कार्यशाला संपन्न

27 मार्च को 11 बजे से जुलूस की समाप्ति तक भारी वाहनों का प्रवेश निषेध

पेट्रोल-डीजल महंगा: निजी कंपनी का बड़ा झटका

झारखंड में दिल दहला देने वाली वारदात: बेटे ने मां की हत्या कर शव जलाया

अंबा प्रसाद का अपनी ही सरकार पर बड़ा हमला: कहा- ‘अपराध की राजधानी’ बन गई है रांची, पुलिस का रिमोट सरकार के पास पर बैटरी अमित शाह के पास

Leave a Comment