Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

बारिश में भी नहीं थमा रामभक्तों का उत्साह, जय श्रीराम के जयघोष

On: March 27, 2026 8:33 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

आंधी-बारिश के बीच भी भव्य रहा रामनवमी जुलूस, अखाड़ों ने दिखाया जोश और आस्था

गुमला में रामनवमी की शाम अचानक तेज आंधी और बारिश ने जुलूस की रफ्तार को जरूर थोड़ा प्रभावित किया, लेकिन रामभक्तों के उत्साह और आस्था पर इसका कोई खास असर नहीं पड़ा। खराब मौसम के बावजूद शहर “जय श्री राम” और “जय बजरंगबली” के नारों से गूंजता रहा।

गुमला का रामनवमी जुलूस अपने पारंपरिक और ऐतिहासिक महत्व के लिए जाना जाता है। इस बार भी केंद्रीय महावीर मंडल समिति सह रामनवमी जुलूस संचालन समिति के नेतृत्व में जुलूस का संचालन व्यवस्थित तरीके से जारी रहा। बारिश के चलते जहां कुछ देर के लिए झांकियों और डीजे कार्यक्रमों में हल्की बाधा आई, वहीं दूसरी ओर विभिन्न अखाड़ों के रामभक्त पूरे जोश के साथ जुलूस में डटे रहे।

हालांकि बेमौसम बारिश के कारण बच्चों, महिलाओं और ग्रामीण क्षेत्रों से आए कुछ श्रद्धालु समय से पहले अपने घरों को लौटते नजर आए, लेकिन इसके बावजूद जुलूस की भव्यता बरकरार रही। विभिन्न पूजा अखाड़ों ने बारिश के बीच भी अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन करते हुए अपनी परंपरा का निर्वहन किया। महावीर चौक से टॉवर चौक तक निकले जुलूस के दौरान केंद्रीय समिति द्वारा बनाए गए मंच से सभी अखाड़ों का भव्य स्वागत किया गया। साथ ही जुलूस में शामिल गणमान्य अतिथियों का भी सम्मान किया गया। बारिश और आंधी के बीच भी गुमला में आस्था, उत्साह और परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिला, जिसने एक बार फिर साबित कर दिया कि मौसम चाहे जैसा भी हो, रामभक्तों की श्रद्धा अडिग रहती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

धूमधाम से निकला रामनवमी जुलूस, अखाड़ा का उद्घाटन

महिला ने फांसी लगाकर दी जान, गांव में मातम

रामनवमी पर महावीर ध्वज स्थापित, सांस्कृतिक कार्यक्रम व सम्मान समारोह का आयोजन

एक हफ्ते बाद भी पुलिस के हाथ खाली, 5.60 लाख की चोरी के आरोपी फरार

झांकी के दौरान सुरक्षा पर सख्त हुए एसपी, ऊंचे डीजे पर जताई चिंता

तपोवन मंदिर में विधि-विधान से पूजा, सामाजिक सद्भाव का दिया संदेश

रामनवमी जुलूस में भड़की हिंसा: पत्थरबाजी से दहला इलाका

शैक्षणिक भ्रमण के लिए लोहरदगा जिला के छात्र-छात्राएं पलामू प्रमंडल के लिए रवाना

महावीरी पताकों से सजी लोहरदगा की दुकानें, भगवामय हुआ शहर

मां महागौरी के स्वरूप की पूजा हुई, आस्था और भक्ति की बयार

एसपी ने किया भंडरा थाना का औचक निरीक्षण

भीषण सड़क हादसा: स्कॉर्पियो-बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत

Leave a Comment