Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

कोयला लदा हायवा अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त

On: March 23, 2026 10:18 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

चालक को आई झपकी, पेड़ से टकराकर हुआ क्षतिग्रस्त

गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर थाना क्षेत्र के गांगपुर स्थित जामुन चौक के समीप चतरा-हजारीबाग मुख्य सड़क पर सोमवार सुबह एक कोयला लदा हायवा अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हालांकि इस घटना में चालक सुरक्षित बच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार हायवा टंडवा क्षेत्र से कोयला लोड कर कटकमसांडी कोल साइडिंग की ओर जा रहा था। इसी दौरान गांगपुर के दतुआ आहर के समीप चालक को झपकी आ गई, जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया और जामुन चौक पहुंचने से पहले ही सड़क किनारे पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। टक्कर इतनी तेज थी कि हायवा का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और स्थिति की जानकारी गिद्धौर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही गिद्धौर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। मामले को लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

संदिग्ध हालात में युवक की मौत, ड्रग्स को लेकर उठे सवाल

पीएम विश्वकर्मा प्रदर्शनी सह व्यापार मेला का भव्य शुभारंभ, कारीगरों को मिला मंच, हस्तशिल्प उत्पादों की दिखी अनूठी झलक

पीएम श्री योजना अंतर्गत बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मकता मेला संपन्न, “पढ़ेगा चतरा, बढ़ेगा झारखंड” के संदेश के साथ शिक्षा को मिला नया आयाम

सड़क सुरक्षा व अवैध खनन पर सख्ती के निर्देश

रामनवमी को लेकर पुलिस सतर्क, चौक पर मॉकड्रिल

अवैध बालू पर पुलिस की कार्रवाई, दो ट्रैक्टर जब्त

पूर्व मुखिया यदुनंदन प्रसाद गुप्ता का निधन

तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, बड़ा हादसा टला, एयरबैग खुलने से पति-पत्नी व बच्चे की बची जान, तीनों गंभीर

चौती छठ को लेकर छठ घाट की साफ-सफाई, क्लब के नेतृत्व में चला अभियान, सजावट की तैयारी शुरू

यूजीसी बिल लागू करने की मांग को लेकर बाइक रैली, एससी, ओबीसी व अन्य संगठनों का प्रदर्शन, नारेबाजी के साथ गांव का भ्रमण

सघन वाहन जांच, 35 हजार की वसूली, बिना हेलमेट चालकों पर सख्ती, डीटीओ ने दी चेतावनी

आम्रपाली परियोजना को सौंपा ज्ञापन, पेयजल व प्रदूषण पर उठी मांग, विस्थापितों की समस्याओं पर कार्रवाई का आश्वासन, स्थानीय रोजगार का मुद्दा भी गरमाया

Leave a Comment