Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, बड़ा हादसा टला, एयरबैग खुलने से पति-पत्नी व बच्चे की बची जान, तीनों गंभीर

On: March 23, 2026 9:34 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

सिमरिया (चतरा)। सिमरिया थाना क्षेत्र के तेतर मोड़ स्थित उदयन पब्लिक स्कूल के समीप सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। लातेहार से हजारीबाग छठ पर्व मनाने जा रहे एक ही परिवार के तीन सदस्य उस समय बाल-बाल बच गए, जब उनकी तेज रफ्तार डिजायर कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि समय पर एयरबैग खुल जाने से कार में सवार पति-पत्नी और बच्चे की जान बच गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि एयरबैग नहीं खुलते, तो हादसा और भी भयावह हो सकता था। घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों ने मानवता का परिचय देते हुए घायलों को बाहर निकाला और प्राथमिक सहायता प्रदान की। सूचना मिलते ही सिमरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल रेफरल अस्पताल भेजा गया। घायलों की पहचान रविकांत मेहता, उनकी पत्नी शिवानी सुमन एवं उनके पुत्र ऋषभ मेहता के रूप में हुई है। तीनों का उपचार जारी है, हालांकि उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार दुर्घटना का मुख्य कारण कार की तेज रफ्तार और लापरवाही माना जा रहा है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सांसद प्रतिनिधि ने जीएम को विस्थापित -प्रभावित क्षेत्र की समस्याओं से कराया अवगत

संदिग्ध हालात में युवक की मौत, ड्रग्स को लेकर उठे सवाल

पीएम विश्वकर्मा प्रदर्शनी सह व्यापार मेला का भव्य शुभारंभ, कारीगरों को मिला मंच, हस्तशिल्प उत्पादों की दिखी अनूठी झलक

पीएम श्री योजना अंतर्गत बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मकता मेला संपन्न, “पढ़ेगा चतरा, बढ़ेगा झारखंड” के संदेश के साथ शिक्षा को मिला नया आयाम

सड़क सुरक्षा व अवैध खनन पर सख्ती के निर्देश

रामनवमी को लेकर पुलिस सतर्क, चौक पर मॉकड्रिल

अवैध बालू पर पुलिस की कार्रवाई, दो ट्रैक्टर जब्त

पूर्व मुखिया यदुनंदन प्रसाद गुप्ता का निधन

कोयला लदा हायवा अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त

चौती छठ को लेकर छठ घाट की साफ-सफाई, क्लब के नेतृत्व में चला अभियान, सजावट की तैयारी शुरू

यूजीसी बिल लागू करने की मांग को लेकर बाइक रैली, एससी, ओबीसी व अन्य संगठनों का प्रदर्शन, नारेबाजी के साथ गांव का भ्रमण

सघन वाहन जांच, 35 हजार की वसूली, बिना हेलमेट चालकों पर सख्ती, डीटीओ ने दी चेतावनी

Leave a Comment