टंडवा (चतरा)। आम्रपाली-चंद्रगुप्त परियोजना के महाप्रबंधक संजीव कुमार से सोमवार को ग्राम विकास समिति के सांसद प्रतिनिधि अर्जुन ने मुलाकात कर विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में विस्थापित एवं प्रभावित गांवों में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को शीघ्र दुरुस्त करने की मांग की गई। उन्होंने बताया कि गर्मी के दिनों में कोयले के सूक्ष्म कणों से क्षेत्र में प्रदूषण बढ़ रहा है। आम्रपाली से शिवपुर साइडिंग तक जाने वाली परिवहन सड़क के किनारे लगे कई स्प्रिंकलर खराब पड़े हैं, जिससे उड़ने वाली धूल आसपास के गांवों को प्रभावित कर रही है। इस पर त्वरित मरम्मत एवं कार्रवाई की मांग की गई। इसके अलावा आउटसोर्सिंग खनन कंपनी नागार्जुन (एनसीसी) पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा गया कि विस्थापित एवं प्रभावित स्थानीय बेरोजगारों को दरकिनार कर बाहरी लोगों को रोजगार दिया जा रहा है। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि स्थानीय लोग लगातार रोजगार की मांग कर रहे हैं, बावजूद इसके उन्हें अवसर नहीं मिल रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए महाप्रबंधक संजीव कुमार ने संबंधित विभागों को पत्र अग्रसारित कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
आम्रपाली परियोजना को सौंपा ज्ञापन, पेयजल व प्रदूषण पर उठी मांग, विस्थापितों की समस्याओं पर कार्रवाई का आश्वासन, स्थानीय रोजगार का मुद्दा भी गरमाया

On: March 23, 2026 9:30 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

















Total Users : 860678
Total views : 2581500