Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

कुएं में मिली नवजात बच्ची की शव, फिर उठे बाल संरक्षण तंत्र पर सवाल…

On: March 18, 2026 1:14 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

हालिया घटनाओं से दहशत, ग्रामीणों ने जिला बाल संरक्षण इकाई की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर थाना क्षेत्र अंतर्गत बाय गांव के समीप स्थित इंदरवा कुआं से मंगलवार को एक नवजात शिशु बच्ची का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद पूरे गांव में चर्चा का माहौल बना हुआ है और लोग इस अमानवीय कृत्य को लेकर आक्रोश जता रहे हैं। जानकारी के अनुसार, कुछ चरवाहे खेतों में मवेशी चरा रहे थे, तभी कुएं की ओर से दुर्गंध आने पर उन्होंने अंदर झांककर देखा। कुएं में एक नवजात बच्ची का शव तैरता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत गिद्धौर थाना को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी शिवा यादव और बीडीओ राहुल देव आनंद मौके पर पहुंचे और पुलिस टीम की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला गया। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चतरा भेज दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं पर पुलिस छानबीन कर रही है। मौके पर अवर निरीक्षक सुनील कुमार सिंह समेत पुलिस बल और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। वहीं इस घटना के बाद एक बार फिर जिले में नवजात शिशुओं के शव मिलने की घटनाओं को लेकर चिंता बढ़ गई है। गौरतलब है कि बीते 12 मार्च को इटखोरी क्षेत्र में भी झाड़ियों में एक नवजात का शव मिला था। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं समय-समय पर सामने आती रहती हैं, लेकिन इन्हें रोकने के लिए प्रभावी पहल नहीं की जा रही है। लोगों ने जिला बाल संरक्षण इकाई की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि जागरूकता के नाम पर हर वर्ष लाखों रुपये खर्च किए जाने का दावा किया जाता है, इसके बावजूद ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति हो रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ठोस कदम उठाकर जागरूकता अभियान को प्रभावी बनाया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

भंडरा और मसमनो पंचायत में विशेष शिविर, ‘सेवा गारंटी अधिनियम’ के तहत ऑन-द-स्पॉट बनेंगे प्रमाण पत्र

​लोहरदगा: शादी की खुशियों से पहले घर में पसरा मातम, बिजली की चपेट में आने से युवा किसान ने गंवाई जान​

​लोहरदगा: उपायुक्त की अध्यक्षता में PCPNDT अधिनियम की समीक्षा बैठक, अल्ट्रासाउंड केंद्रों के औचक निरीक्षण का निर्देश

28 जून को सभी चिन्हित बूथों पर पिलायी जाएगी पोलियो की खुराक,,29 व 30 जून को घर-घर पिलायी जाएगी खुराक

उपायुक्त ने की स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा, सभी इंडिकेटर्स का अनुश्रवण व उपलब्धि बढ़ाने का दिया निदेश

सीएम स्वास्थ्य सहायता योजना के 78 आवेदन अनुमोदित

चरमराई बिजली व्यवस्था, पांच मिनट आपूर्ति के बाद घंटों गुल,

दो दिवसीय पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ संपन्न, हवन-पूजन व प्रज्ञा पुराण कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

चार एकड़ वन भूमि पर अतिक्रमण का आरोप

डीएवी पब्लिक स्कूल में नामांकन को लेकर धांधली का आरोप, मामला गरमाया,

21 जून को होगी नीट-यूजी पुनर्परीक्षा, तैयारियों को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक,

विधायक के प्रयास से मिली स्वीकृति, जल्द जारी होगी निविदा

Leave a Comment