Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

सतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत…

On: March 21, 2026 12:47 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

1100 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा, पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा

कान्हाचट्टी (चतरा)। कान्हाचट्टी प्रखंड के राजपुर पंचायत अंतर्गत बनखंडी मंदिर में आयोजित सतचंडी महायज्ञ को लेकर पूरा क्षेत्र भक्ति के रंग में सराबोर हो गया। महायज्ञ के कलश स्थापना के अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें रिकॉर्ड 1100 महिलाओं और युवतियों ने सिर पर कलश धारण कर अपनी आस्था का परिचय दिया। कलश यात्रा मंदिर परिसर से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुरू हुई। पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं और युवतियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। गाजे-बाजे और “जय माता दी” के जयकारों के बीच यात्रा पूरे क्षेत्र का भ्रमण करते हुए आगे बढ़ी। 1100 कलश धारियों की लंबी कतार से पूरा क्षेत्र देवमय हो उठा। यात्रा गाजे-बाजे के साथ उत्तरवाहिनी गहड़ी नदी तट पर पहुंची, जहां विद्वान ब्राह्मण आचार्य अमित बाबा के सानिध्य में वैदिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई। मंत्रोच्चार के बीच सभी श्रद्धालुओं ने पवित्र नदी से जल भरकर पुनः यज्ञ मंडप में पहुंचकर कलश स्थापना की। भीषण गर्मी को देखते हुए आयोजन समिति एवं स्थानीय ग्रामीणों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह शीतल पेयजल एवं छाया की व्यवस्था की गई थी। इस अवसर पर जिप उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर तिवारी, प्रमुख इंदु देवी, मुखिया छोटू सिंह, समाजसेवी अरुण सिंह, सतीश सिंह, समिति अध्यक्ष विकास दांगी, कोषाध्यक्ष घनु दांगी, सचिव संतोष केशरी सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से तीन युवक गंभीर रुप से घायल

परिवहन सचिव ने किया सीएम ग्राम गाड़ी योजना अंतर्गत बस परिचालन का निरीक्षण

जिन किसानों की फसल बारिश से क्षति हुई हो वे 14447 पर करें कॉल

कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया टैंक फटा, 5 मजदूरों की मौत

भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत

सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त, 80 सैनिकों के मारे जाने की आशंका

घरेलू विवाद में पति ने पत्नी पर किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर

एक ही घर में 5 लोगों के शव मिलने से सनसनी, दो महिलाओं पर बच्चों को जहर देने की आशंका

निजी हॉस्टल में नीट की तैयारी कर रही छात्रा का संदिग्ध मौत

डीजे लदे पिकअप चोरी कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

500 साल पुरानी अनोखी परंपरा, माँ के चरणों से पान का पत्ता गिरे बिना नहीं होता विसर्जन!

चार साल की मासूम की हत्या का आरोप मां पर, इलाके में सनसनी

Leave a Comment