Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

जिन किसानों की फसल बारिश से क्षति हुई हो वे 14447 पर करें कॉल

On: March 24, 2026 7:50 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

*जिला जनसम्पर्क कार्यालय, लोहरदगा।*

*प्रेस विज्ञप्ति*

*दिनांक : 23.03.2026*

———————

*जिन किसानों की फसल बारिश से क्षति हुई हो वे 14447 पर करें कॉल*

……………………………….

*फाइलेरिया व कृमिनाशक की खुराक अवश्य लें*

………………………………..

*रामनवमी में बना रहे आपसी सौहार्द्र*

……………………………….

*पंचाइत कर गोइठ में कार्यक्रम में उपायुक्त डॉ ताराचंद ने मुखियाजनों से कहा*

———————

*लोहरदगा।*

 

उपायुक्त डॉ ताराचंद की अध्यक्षता में आज पंचाइत कर गोइठ कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 

कार्यक्रम में उपायुक्त ने कहा कि बीते दिनों अचानक हुई बारिश से फसल क्षति होने की सूचना मिली है। ऐसे में जिन किसानों ने बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ लिया था और उनकी फसल खराब हो गयी हो वे फसल क्षति का लाभ लेने के लिए टॉल फ्री नंबर 14447 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।

 

उपायुक्त ने कहा कि मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन का कार्यक्रम 25 मार्च 2026 तक निर्धारित है। ऐसे में जिन पंचायतों में अभी भी लोग फाइलेरिया व कृमिनाशक दवा की खुराक नहीं ले सके हैं वे बचे हुए दिनों में अवश्य ले लें।

 

*सरहुल व ईद शांतिपूर्ण मनाये जाने पर जताया आभार*

 

उपायुक्त ने सरहुल व ईद-2026 को शांतिपूर्ण मनाये जाने पर सभी मुखियाजनों व समाज के प्रबुद्धजनों, जिला के प्रशासनिक पदाधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों का आभार जताया। साथ ही, कहा कि यह सप्ताह बहुत ही महत्वपूर्ण है जिसमें चैती छठ व रामनवमी जैसे महत्वपूर्ण त्यौहार मनाया जाना है। इस दौरान आप सभी मुखियाजन अपने-अपने क्षेत्रों में अभिभावक की तरह दायित्वों का निर्वहन करें और सांप्रदायिक सौहार्द्र बनाये रखने में प्रशासन का साथ दें।

 

*नियमित खुलें आंगनवाड़ी केंद्र*

 

उपायुक्त ने कहा कि सभी मुखियाजन अपने-अपने क्षेत्र में आंगनवाड़ी केंद्रों की मॉनिटरिंग अवश्य करें। यह सुनिश्चित हो कि आंगनवाड़ी केंद्र नियमित खुलें। बच्चों को बेहतर भोजन मिले।

 

*डायन प्रथा और बाल विवाह के विरुद्ध करें जागरूक*

 

उपायुक्त ने कहा कि जिला को डायन प्रथा और बाल विवाह से मुक्त करने में सभी की भूमिका महत्वपूर्ण है। इससे संबंधित किसी प्रकार की सूचना कोई भी व्यक्ति जिला प्रशासन को अवश्य दें।

 

आज के कार्यक्रम में अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा, आइटीडीए सुषमा नीलम सोरेंग, जिला पंचायत राज पदाधिकारी अंजना दास समेत अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी व वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी मुखिया/ पंचायत सचिव उपस्थित थे।

 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से तीन युवक गंभीर रुप से घायल

परिवहन सचिव ने किया सीएम ग्राम गाड़ी योजना अंतर्गत बस परिचालन का निरीक्षण

कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया टैंक फटा, 5 मजदूरों की मौत

भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत

सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त, 80 सैनिकों के मारे जाने की आशंका

घरेलू विवाद में पति ने पत्नी पर किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर

एक ही घर में 5 लोगों के शव मिलने से सनसनी, दो महिलाओं पर बच्चों को जहर देने की आशंका

निजी हॉस्टल में नीट की तैयारी कर रही छात्रा का संदिग्ध मौत

डीजे लदे पिकअप चोरी कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

500 साल पुरानी अनोखी परंपरा, माँ के चरणों से पान का पत्ता गिरे बिना नहीं होता विसर्जन!

चार साल की मासूम की हत्या का आरोप मां पर, इलाके में सनसनी

सांसद प्रतिनिधि ने जीएम को विस्थापित -प्रभावित क्षेत्र की समस्याओं से कराया अवगत

Leave a Comment