Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

परिवहन सचिव ने किया सीएम ग्राम गाड़ी योजना अंतर्गत बस परिचालन का निरीक्षण

On: March 24, 2026 7:59 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

परिवहन सचिव श्री राजीव रंजन आज लोहरदगा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने लोहरदगा जिला मुख्यालय से मुर्मू ग्राम तक जोड़ने बस में सफर कर यात्रियों से बातचीत की और मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना वाली अंतर्गत यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं से अवगत कराया। उन्होंने यात्रियों को बताया कि विकलांग, विधवा, स्कूली बच्चियों समेत कुल 10 वर्गों के लोगों से यात्री भाड़ा नहीं लिया जाना है। आने वाले समय में और सुविधाएं बढ़ेंगी। इस जिला मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना अंतर्गत बसों के परिचालन की बेहतर संभावनाएं हैं जिससे यात्री सुविधाएं बढ़ेंगी।

परिवहन सचिव ने प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि राज्य में मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना अंतर्गत 172 बसें संचालित हो रही हैं। सभी बसों को भुगतान जीपीएस के आधार परिचालन के अनुसार किया जा रहा है। वाहन में बैठने की क्षमता के अनुसार बस मालिकों को प्रति किलोमीटर की दर से भुगतान किया जा रहा है। जिला में कुल 26 रूट अधिसूचित हैं। 

*परिवहन सचिव ने बताया कि लोहरदगा जिला में उपायुक्त के रूप में पोस्टिंग के दौरान उनका अनुभव सभी के साथ शानदार रहा। यह छोटा जिला है जहां कार्य करने का अनुभव अलग है। परिवहन सचिव के रूप में यह पहला दौरा है। इस जिला में मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना अंतर्गत बस परिचालन में बेहतर संभावनाएं हैं। यहां सुदूरवर्ती पंचायत हैं जहां से जिला मुख्यालय प्रतिदिन लोग बड़ी संख्या में आते हैं। मात्र एक रुपये में इस योजना के अंतर्गत वाहन का निबंधन होता है। 

उपायुक्त डॉ ताराचंद ने कहा कि जिन व्यक्ति को इस योजना अंतर्गत वाहन का परिचालन करवाना है उन्हें जिला प्रशासन की ओर से भरपूर सहयोग मिलेगा।अगर वाहन के लिए ऋण लेना है तो भी प्रशासन सहयोग करेगी। जिला में प्रति व्यक्ति आय कम है जहां कहीं भी आना जाना लोगों के लिए महंगा है। बसों की संख्या इस योजना अंतर्गत बढ़ने से सुविधा बढ़ेगी और खर्च कम होगा।

आज इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी, जिला परिवहन पदाधिकारी जय सांखी मुर्मू समेत अन्य उपस्थित थे।

 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से तीन युवक गंभीर रुप से घायल

जिन किसानों की फसल बारिश से क्षति हुई हो वे 14447 पर करें कॉल

कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया टैंक फटा, 5 मजदूरों की मौत

भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत

सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त, 80 सैनिकों के मारे जाने की आशंका

घरेलू विवाद में पति ने पत्नी पर किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर

एक ही घर में 5 लोगों के शव मिलने से सनसनी, दो महिलाओं पर बच्चों को जहर देने की आशंका

निजी हॉस्टल में नीट की तैयारी कर रही छात्रा का संदिग्ध मौत

डीजे लदे पिकअप चोरी कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

500 साल पुरानी अनोखी परंपरा, माँ के चरणों से पान का पत्ता गिरे बिना नहीं होता विसर्जन!

चार साल की मासूम की हत्या का आरोप मां पर, इलाके में सनसनी

सांसद प्रतिनिधि ने जीएम को विस्थापित -प्रभावित क्षेत्र की समस्याओं से कराया अवगत

Leave a Comment