*इच्छुक किसान अपना धान लैम्प्स में दें, सरकार दे रही है बेहतर मूल्य*
……………………..
*उपायुक्त डॉ ताराचंद ने आपूर्ति विभाग की बैठक में दिए निर्देश*
——————–
*लोहरदगा।*
उपायुक्त डॉ ताराचंद की अध्यक्षता में आज आपूर्ति विभाग की बैठक आयोजित हुई। बैठक में एनएफएसए, हरा राशन कार्ड, पीवीटीजी डाकिया योजना अंतर्गत राशन वितरण का कार्य, चना दाल, नमक, चीनी, धोती-साड़ी वितरण का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। जो लाभुक पीडीएस से राशन का उठाव नहीं कर रहे हैं उनका सत्यापन करने का निर्देश दिया गया।
उपायुक्त ने पीवीटीजी समूह के परिवारों का सर्वे कर उनकी संख्या सत्यापन करने का निर्देश दिया। साथ ही जो परिवार अभी पीवीटीजी डाकिया योजना से वंचित हैं उन्हें लाभ दिया जाए।
*धान अधिप्राप्ति के लिए किसानों को प्रेरित करें*
उपायुक्त ने कहा कि जिन किसानों के पास अभी भी धान बचा हुआ है और सरकार के पास अपना धान बेचना चाहते हैं तो वे अपने नजदीकी लैम्पस में अपना धान बेच सकते हैं। उपायुक्त ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी को धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि जिन किसानों ने अपना धान लैम्पस में जमा कर दिया है उन्हें उनके धान की कीमत उनके द्वारा दिये गये बैंक खाते में भेज दिया जाए।
आज की बैठक में आइटीडीए परियोजना निदेशक सुषमा नीलम सोरेंग, जिला आपूर्ति पदाधिकारी मनीष कुमार, सभी प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी व अन्य उपस्थित थे।






















Total Users : 856441
Total views : 2575490