Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

सिर कटा शव कांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

On: March 19, 2026 11:04 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल, पुलिस ने हथियार व वाहन किए बरामद

News Scale Live | देवघर:
रिखिया थाना क्षेत्र के ठाढ़ी गांव स्थित देवान बाबा मैदान में मिले सिर कटे शव के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ था, जिसे पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर सुलझाने का दावा किया है। जानकारी के अनुसार 16 मार्च को मैदान में एक अज्ञात सिर कटा शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए रिखिया थाना में कांड दर्ज कर जांच शुरू की गई। एसपी सौरभ के निर्देश पर सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया।

गठित टीम ने घटनास्थल पर तकनीकी एवं फॉरेंसिक जांच करते हुए शव की पहचान सुनिश्चित की। इसके बाद पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाते हुए घटना में शामिल दो महिलाओं और एक पुरुष को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त दो स्कूटी, एक कार, धारदार हथियार, मृतक का मोबाइल फोन तथा खून लगा टोपी बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों में बैजनाथपुर की बबीता देवी उर्फ पायल सिंह, करनीबाग की पायल राउत और संजीव कुमार उर्फ झगरू शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार तीनों आरोपियों ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था। फिलहाल सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। इस कार्रवाई में रिखिया, कुंडा और मोहनपुर थाना की पुलिस टीम के साथ अनुसंधान विंग के अधिकारी भी शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है और हत्या के पीछे के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

भंडरा में मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत सूकर वितरण

विक्रम संवत 2083 व चैत्र नवरात्रि का भव्य स्वागत

प्रशासन अलर्ट: भंडरा थाना प्रभारी ने फ्लैग मार्च निकाल कर दिया सुरक्षा का भरोसा

50 किसानों के बीच निःशुल्क जैविक खाद व कीटनाशक का वितरण, फसल सुरक्षा कार्यक्रम के तहत किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल

युवा कांग्रेस ने आयोजित की इफ्तार पार्टी

ईद, सरहुल व रामनवमी को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक, उपायुक्त ने सौहार्द बनाए रखने की अपील, प्रशासन अलर्ट मोड में

भारी वाहनों से लिगा भीषण जाम, एंबुलेंस भी फंसी, 15 मिनट तक सायरन बजता रहा, लोगों की पहल से खुला रास्ता

भव्य कलश यात्रा के साथ चौती नवरात्र महोत्सव का शुभारंभ, राम मंदिर में 201 श्रद्धालुओं ने निकाली शोभायात्रा, गूंजा ‘जय माता दी’

लक्षणपुर डैम में डूबे युवक की मौत, परिवार का बुझा चिराग, घंटों की मशक्कत के बाद निकाला गया छोटू, अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

नवरात्र में उमड़ी आस्था की भीड़, यातायात व्यवस्था पर बढ़ा दबाव, थाना प्रभारी खुद उतरे सड़क पर, लोगों से की सहयोग की अपील

आंदोलनकारियों को मिला कार्यालय, वर्षों का संघर्ष हुआ सफल, जलछाजन कैंपस की चाबी मिलने से खुशी, जल्द होगा सम्मान

प्रतिभा का परचमः 19 में 13 छात्र नवोदय में चयनित, स्कूल की बड़ी उपलब्धि, अभिभावकों व शिक्षकों में खुशी की लहर

Leave a Comment