टंडवा (चतरा)। रामनवमी पर्व को लेकर टंडवा प्रखंड के रक्सी शिव मंदिर प्रांगण में ग्रामीणों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बिरेन्द्र साहु ने की, जबकि संचालन चन्द्रदेव साहु द्वारा किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी रामनवमी पूजा धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई जाएगी। इस दौरान पुरानी पूजा समिति को भंग करते हुए नई समिति का गठन किया गया। ग्रामीणों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से नई पूजा समिति के पदाधिकारियों का चयन किया गया, जिसमें अध्यक्ष के रूप में सुरेश कुमार यादव, उपाध्यक्ष नागेश्वर साव, सचिव राजेश साव, उपसचिव दीपक पासवान तथा कोषाध्यक्ष राजेंद्र कुमार साव को जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा 21 सदस्यीय कार्यकारिणी समिति का भी गठन किया गया, जिसमें कई ग्रामीणों को शामिल किया गया। साथ ही समिति के निगरानी एवं संरक्षक मंडल का भी चयन किया गया, जो पूरे आयोजन की देखरेख करेंगे। बैठक में उपस्थित ग्रामीणों ने एकजुट होकर पर्व को शांतिपूर्ण और भव्य तरीके से आयोजित करने का संकल्प लिया।
रामनवमी को लेकर रक्सी शिव मंदिर में बैठक, नई पूजा समिति का गठन, ग्रामीणों की सर्वसम्मति से पुराने कमेटी भंग, नई टीम करेगी भव्य आयोजन की तैयारी

On: March 17, 2026 9:10 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now



















Total Users : 850403
Total views : 2567238