Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

भद्रकाली मंदिर में पूजा कर भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी का भव्य स्वागत, नवनिर्वाचित अध्यक्ष बोले संगठन विस्तार और जनसेवा होगी पहली प्राथमिकता

On: March 17, 2026 9:07 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

इटखोरी (चतरा)। इटखोरी प्रखंड क्षेत्र में नवनिर्वाचित मयूरहंड भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश राम चंद्रवंशी ने मां भद्रकाली मंदिर में पूजा-अर्चना कर अपने कार्यकाल की शुरुआत की। इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष महेंद्र नायक के नेतृत्व में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें माला पहनाकर एवं मुंह मीठा कराकर बधाई दी। पूजा-अर्चना के दौरान उन्होंने मुख्य मंदिर के साथ-साथ अन्य देवालयों में भी विधिवत पूजा की। इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कैलाश चंद्रवंशी ने कहा कि पार्टी ने जिस भरोसे और विश्वास के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वे पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि संगठन का विस्तार करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

मयूरहंड में भाजपा का संगठन पहले से मजबूत है, जिसे वे और अधिक सशक्त बनाने का कार्य करेंगे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी के वरिष्ठ एवं पुराने कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन में वे लगातार जनता और संगठन की सेवा करते रहेंगे। इस अवसर पर जिला महामंत्री मृृत्युंजय सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष अनिता देवी, सतीश कुमार सिंह, वरिष्ठ नेता सुधीर राय, रामाधार चंद्रवंशी, अनिल सिंह, नीरज सिंह, छत्रधारी चंद्रवंशी, राजूराम चन्द्रवंशी,सुभाष पासवान,देवेन्द्र चंद्रवंशी,कृष्णा केशरी,राजेश गुप्ता,करुणा चन्द्रवंशी,वीरेंद्र दांगी,विजय दांगी,बसंत चन्द्रवंशी,प्रकाश दांगी,बाबूलाल चन्द्रवंशी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, समाजसेवी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

खंडहर से भव्य बना देवी मंडप, गांव में होगा यज्ञ और भंडारा, वार्ड सदस्य की पहल और ग्रामीणों के सहयोग से बदली तस्वीर, 10 अप्रैल से यज्ञ अनुष्ठान शुरू

मनरेगा कर्मियों की हड़ताल से ठप काम, मजदूरों पर रोजी-रोटी का संकट-पलायन बढ़ा, मुखिया संघ ने सौंपा ज्ञापन, रोजगार बहाली की मांग, बीडीओ ने दिया आश्वासन

हादसे में घायल युवक घंटों तड़पता रहा, पुलिस की तत्परता से बची जान, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल, बाइक दुर्घटना, समय पर नहीं मिली मदद, अस्पताल में डॉक्टरों की कमी और बिचौलियों का खेल उजागर

पर्व से पहले बड़ी कार्रवाईः पोस्तिया गांव में अवैध विदेशी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़, उपायुक्त के निर्देश पर छापेमारी, 3 आरोपी गिरफ्तार दृ भारी मात्रा में नकली शराब व सामग्री जब्त

डायन-बिसाही के शक में तिहरा हत्याकांड, पति-पत्नी और बेटे की कुल्हाड़ी से हत्या

रामनवमी को लेकर रक्सी शिव मंदिर में बैठक, नई पूजा समिति का गठन, ग्रामीणों की सर्वसम्मति से पुराने कमेटी भंग, नई टीम करेगी भव्य आयोजन की तैयारी

रामनवमी मेला महासमिति का विस्तार, रावण दहन व भव्य झांकियों की तैयारी, सार्वजनिक बैठक में नई जिम्मेदारियां तय, मेला टांड़ में होगा आकर्षक आयोजन

रामनवमी पूजा समिति का चुनाव संपन्न, विजय साहु बने अध्यक्ष, उत्साह के बीच शांतिपूर्ण चुनाव, भव्य आयोजन को लेकर समिति ने लिया संकल्प

कुएं में मिली नवजात बच्ची की लाश, फिर उठे बाल संरक्षण तंत्र पर सवाल, हालिया घटनाओं से दहशत, ग्रामीणों ने जिला बाल संरक्षण इकाई की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

अनाथ छात्रा से 100 रुपये की अवैध वसूली, स्वास्थ्य केंद्र फिर सवालों में, स्वास्थ्य प्रमाण पत्र के नाम पर वसूली, कार्रवाई के निर्देश, कर्मियों में मचा हड़कंप

रामनवमी को लेकर बढ़ा उत्साह, पुराना अखाड़ा बाजार टांड कार्यालय का उद्घाटन, भव्य और शांतिपूर्ण आयोजन की तैयारी, समिति ने भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की

LPG सिलेंडर ब्लास्ट केस में एजेंसी मालिक गिरफ्तार, 61 सिलेंडर जब्त

Leave a Comment