Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

रामनवमी को लेकर बढ़ा उत्साह, पुराना अखाड़ा बाजार टांड कार्यालय का उद्घाटन, भव्य और शांतिपूर्ण आयोजन की तैयारी, समिति ने भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की

On: March 17, 2026 8:59 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

सिमरिया (चतरा)। रामनवमी के पावन अवसर को लेकर सिमरिया क्षेत्र में धार्मिक उत्साह चरम पर है। इसी क्रम में मंगलवार को पुराना अखाड़ा बाजार टांड पूजा समिति के कार्यालय का उद्घाटन टंडवा रोड स्थित अनिल सिंह के मार्केट में किया गया। उद्घाटन समारोह में समिति के वरिष्ठ सदस्य राम विनीत, जय नंदन सिंह, ईश्वरी सिंह एवं कृष्ण चंद्र सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में बंहे मुखिया सुधीर सिंह और उपमुखिया जीवन कुमार सिंह ने भी भाग लिया और आयोजन की सराहना करते हुए समिति को शुभकामनाएं दीं। समिति के अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि इस वर्ष रामनवमी को पहले से अधिक भव्य, आकर्षक और शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की तैयारी की जा रही है। वहीं उपाध्यक्ष बड़कू उर्फ धीरज, कोषाध्यक्ष अनुराग ज्ञनउंत और सचिव मुन्ना सिंह ने आयोजन की विस्तृत रूपरेखा साझा करते हुए कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। इस अवसर पर सुबोध पांडे, नित्यानंद सिंह, सुमन सिंह, दीपू सिंह, संदीप गुप्ता, मनोज केसरी, मनोज सिंह, मारुति नंदन, राजीव गुप्ता, रवि वर्मा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं समिति सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा। समिति ने सभी क्षेत्रवासियों से अपील की है कि रामनवमी का पर्व आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाएं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

खंडहर से भव्य बना देवी मंडप, गांव में होगा यज्ञ और भंडारा, वार्ड सदस्य की पहल और ग्रामीणों के सहयोग से बदली तस्वीर, 10 अप्रैल से यज्ञ अनुष्ठान शुरू

मनरेगा कर्मियों की हड़ताल से ठप काम, मजदूरों पर रोजी-रोटी का संकट-पलायन बढ़ा, मुखिया संघ ने सौंपा ज्ञापन, रोजगार बहाली की मांग, बीडीओ ने दिया आश्वासन

हादसे में घायल युवक घंटों तड़पता रहा, पुलिस की तत्परता से बची जान, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल, बाइक दुर्घटना, समय पर नहीं मिली मदद, अस्पताल में डॉक्टरों की कमी और बिचौलियों का खेल उजागर

पर्व से पहले बड़ी कार्रवाईः पोस्तिया गांव में अवैध विदेशी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़, उपायुक्त के निर्देश पर छापेमारी, 3 आरोपी गिरफ्तार दृ भारी मात्रा में नकली शराब व सामग्री जब्त

डायन-बिसाही के शक में तिहरा हत्याकांड, पति-पत्नी और बेटे की कुल्हाड़ी से हत्या

रामनवमी को लेकर रक्सी शिव मंदिर में बैठक, नई पूजा समिति का गठन, ग्रामीणों की सर्वसम्मति से पुराने कमेटी भंग, नई टीम करेगी भव्य आयोजन की तैयारी

रामनवमी मेला महासमिति का विस्तार, रावण दहन व भव्य झांकियों की तैयारी, सार्वजनिक बैठक में नई जिम्मेदारियां तय, मेला टांड़ में होगा आकर्षक आयोजन

भद्रकाली मंदिर में पूजा कर भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी का भव्य स्वागत, नवनिर्वाचित अध्यक्ष बोले संगठन विस्तार और जनसेवा होगी पहली प्राथमिकता

रामनवमी पूजा समिति का चुनाव संपन्न, विजय साहु बने अध्यक्ष, उत्साह के बीच शांतिपूर्ण चुनाव, भव्य आयोजन को लेकर समिति ने लिया संकल्प

कुएं में मिली नवजात बच्ची की लाश, फिर उठे बाल संरक्षण तंत्र पर सवाल, हालिया घटनाओं से दहशत, ग्रामीणों ने जिला बाल संरक्षण इकाई की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

अनाथ छात्रा से 100 रुपये की अवैध वसूली, स्वास्थ्य केंद्र फिर सवालों में, स्वास्थ्य प्रमाण पत्र के नाम पर वसूली, कार्रवाई के निर्देश, कर्मियों में मचा हड़कंप

LPG सिलेंडर ब्लास्ट केस में एजेंसी मालिक गिरफ्तार, 61 सिलेंडर जब्त

Leave a Comment