Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

डायन-बिसाही के शक में तिहरा हत्याकांड, पति-पत्नी और बेटे की कुल्हाड़ी से हत्या

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

गांव में सनसनी, 3 संदिग्ध हिरासत में, गांव में दहशत और आक्रोश

News Scale Live | गोड्डा
गोड्डा जिले के देवड़ाड थाना क्षेत्र अंतर्गत डांगा विशु टोला गांव में सोमवार देर रात दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। डायन-बिसाही के शक में संताल आदिवासी परिवार के तीन सदस्यों की बेरहमी से हत्या कर दी गई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

मृतकों की पहचान 55 वर्षीय दरबारी मुर्मू, उनकी पत्नी 50 वर्षीय मकू बस्की और 13 वर्षीय पुत्र जीतराम मुर्मू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तीनों अपने घर में सो रहे थे, तभी हमलावरों ने धारदार हथियार (कुल्हाड़ी) से हमला कर उनकी हत्या कर दी। मृतक की बेटी सुनीता मुर्मू ने बताया कि उसके माता-पिता पर पहले से ही गांव के कुछ लोगों द्वारा डायन-बिसाही का आरोप लगाया जा रहा था, जिसके कारण उन्हें लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। इस मुद्दे को लेकर गांव में पंचायत भी हुई थी।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ अशोक रविदास के नेतृत्व में पोड़ैयाहाट और देवड़ाड थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। घटना के बाद गांव में भारी आक्रोश का माहौल है। कुछ ग्रामीणों ने आरोपियों के घर पर तोड़फोड़ की कोशिश भी की, लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित कर लिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment