Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

उल्लास-नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत नवसाक्षरों की मूल्यांकन परीक्षा आयोजित

On: March 15, 2026 8:16 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत गांगपुर स्थित संकुल संसाधन केंद्र उत्क्रमित मध्य विद्यालय में रविवार को उल्लास-नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन किया गया। इस परीक्षा में विभिन्न विद्यालयों के पोषक क्षेत्र से 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के नवसाक्षरों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। परीक्षा में शामिल प्रतिभागियों में काफी उत्साह और आत्मविश्वास देखने को मिला। परीक्षा के सफल संचालन के लिए केंद्राधीक्षक मोहम्मद मुस्ताक आलम के नेतृत्व में समुचित व्यवस्था की गई। इस दौरान आईसीटी इंस्ट्रक्टर बिनय कुमार, सीआरपी प्रेमचंद कुमार साव तथा डाटा एंट्री ऑपरेटर प्रतीमा कुमारी भी परीक्षा संचालन में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान नवसाक्षरों को शिक्षा के महत्व के बारे में जानकारी दी गई तथा उन्हें आगे भी पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रेरित किया गया। यह कार्यक्रम वयस्क शिक्षा को बढ़ावा देने और समाज में साक्षरता दर बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

भाजपा मंडल अध्यक्ष बनने पर कैलाश राम चंद्रवंशी का हुआ सम्मान

नव संवत्सर और चैत्र नवरात्र पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करेगा समग्र ब्राह्मण परिषद्

हस्तशिल्प विकास व काष्ठ कला प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन, महिला शिल्पकारों को मिला प्रमाणपत्र

वन अधिकार अधिनियम के तहत ग्राम सभा आयोजित, ग्रामीणों ने पौधारोपण रोकने की मांग उठाई

पिंडारकोण गांव में मोबाइल टॉवर की मांग, विधायक ने विधानसभा में उठाया मुद्दा

जीपीएल प्रीमियर लीग सीजन-3 का समापन, सिंदुआरी फाइटर बनी चौंपियन

एनडीपीएस मामले में फरार अभियुक्त गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ पुलिस ले जाएगी ट्रांजिट रिमांड पर

हजारीबाग के नवनिर्वाचित मेयर का पत्थलगड़ा दौरा, मंदिरों में पूजा कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना

एयर एंबुलेंस हादसे के 21 दिन बाद जंगल में मिला विमान का इंजन

पति की तेरहवीं के अगले दिन महिला ने फंदा लगाकर दी जान, व्हाट्सएप स्टेटस में व्यक्त किया दर्द

सनसनीखेज मामला: पेड़ से लटकी महिला, नीचे मिले देवर और मासूम बच्ची के शव

दहेज लोभ की शर्मनाक कहानी: मंडप तक पहुंचकर दूल्हा हुआ फरार, दुल्हन ने ठुकराई शादी

Leave a Comment