Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

लंबित आवासों को पूरा कराने के लिए विशेष अभियान, 11 से 20 मार्च तक चलेगा गहन अभियान, बीडीओ ने दी कार्रवाई की चेतावनी

On: March 12, 2026 11:20 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

सिमरिया (चतरा)। वित्तीय वर्ष 2025-26 के समापन को देखते हुए सिमरिया प्रखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), अबुआ आवास योजना तथा बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर आवास योजना के लंबित आवासों को पूरा कराने के लिए 11 से 20 मार्च तक विशेष गहन अभियान चलाया जा रहा है। उपायुक्त चतरा के निर्देश पर पंचायत स्तर के कर्मियों द्वारा लंबित आवासों का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। जिन लाभुकों को अग्रिम किस्त मिल चुकी है लेकिन अब तक आवास निर्माण पूरा नहीं किया गया है, उन्हें चिन्हित कर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। गुरुवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी चंद्रदेव प्रसाद ने कई पंचायतों का भ्रमण कर लंबित आवासों की समीक्षा की। इस दौरान कई लाभुकों को प्रखंड कार्यालय बुलाया गया और उनसे अभियान के दौरान ही आवास निर्माण पूरा करने का घोषणा पत्र लिया गया। बीडीओ ने बताया कि भुगतान के अनुरूप आवास निर्माण पूरा कराना ही इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने चेतावनी दी कि लंबे समय से आवास निर्माण लंबित रखने वाले लाभुकों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि 13 मार्च को सभी पंचायतों में विशेष ग्राम सभा आयोजित की जाएगी, जिसमें लंबित आवासों की समीक्षा और उन्हें शीघ्र पूरा कराने को लेकर आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

कौलेश्वरी रामनवमी मेला की तैयारी को लेकर बैठक, श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और पेयजल व्यवस्था पर हुई चर्चा

बाल विवाह मुक्त पंचायत बनाने को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित, ग्रामीणों ने लिया बाल विवाह रोकने का सामूहिक संकल्प

फ्रिज लदा ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला, तेज मोड़ पर अनियंत्रित हुआ वाहन, चालक को आई हल्की चोट

आम्रपाली परियोजना में मजदूरों का आंदोलन समाप्त, वार्ता में 581 कामगारों को नियोजन देने की घोषणा के बाद बना सहमति

उद्योग विभाग की योजनाओं की समीक्षा, उपायुक्त ने बैंकों को 10 दिनों में लक्ष्य पूरा करने का निर्देश

सीएसआर कार्यों की समीक्षा बैठक, उपायुक्त ने समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर

हर घर नल-जल योजना में बड़े घोटाले का आरोप, 90 प्रतिशत जलमीनार बंद, उच्च स्तरीय जांच की मांग

सड़क हादसे में फाइनेंस कंपनी कर्मी की मौत, गांव में पसरा मातम, चतरा-रांची मार्ग पर तेज रफ्तार वाहन की टक्कर में घायल युवक ने रिम्स में तोड़ा दम

शादी की तैयारियों के बीच बुजुर्ग की मौत, मातम के बीच हुआ कन्यादान

अनियंत्रित कार की चपेट में आने से महिला की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर 2 घंटे जाम रहा मार्ग

जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त आपूर्ति, लोगों को पैनिक होने की जरुरत नहीं : डॉ ताराचंद

भौरो पंचायत में शिक्षा समिति की बैठक: स्कूलों में पानी और चाहरदीवारी की समस्या होगी दूर

Leave a Comment