Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

शादी की तैयारियों के बीच बुजुर्ग की मौत, मातम के बीच हुआ कन्यादान

On: March 12, 2026 11:05 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

संवाददाता : विरेंद्र साहु

टंडवा (चतरा)। टंडवा प्रखंड के धनगढ़ा पंचायत अंतर्गत रक्सी गांव में एक परिवार की खुशियां अचानक मातम में बदल गईं। जहां एक ओर बेटी की शादी की तैयारियां चल रही थीं और होली पर्व की खुशियां मनाई जा रही थीं, वहीं होली के दिन शाम को परिवार के बुजुर्ग की अचानक मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार गांव निवासी कबूतरी देवी की बेटी प्रियंका की शादी हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र के परसावा निवासी कामदेव राणा के पुत्र विशाल कुमार राणा से तय हुई थी। शादी की तिथि 11 मार्च निर्धारित थी। दोनों परिवार शादी की तैयारियों में जुटे थे, मेहमानों को न्योता दिया जा चुका था और रिश्तेदारों के घर शादी के कार्ड भी बांटे जा चुके थे।

इसी बीच शादी से पांच दिन पहले होली के दिन ही कन्या के दादा 75 वर्षीय हुसैनी राणा का निधन हो गया। इस घटना से पूरे परिवार में शोक छा गया और होली तथा शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।

हालांकि शादी की तिथि नजदीक होने के कारण उसे टालना संभव नहीं था। ऐसे में समाज के लोगों और पुरोहितों ने मिलकर समाधान निकाला। निर्णय लिया गया कि पहले विवाह की रस्में पूरी की जाएंगी और बाद में श्राद्ध संस्कार किया जाएगा। इसके बाद कबूतरी देवी ने अपने ससुर के श्राद्ध कार्यक्रम को स्थगित कर पहले बेटी का कन्यादान किया, जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। परिवार के अनुसार बेटी की विदाई के पांच दिन बाद मृतक का श्राद्ध कार्यक्रम संपन्न किया जाएगा।

बुजुर्ग हुसैनी राणा की अचानक मौत से परिवार के सदस्य प्रदीप राणा की भी इच्छा अधूरी रह गई। उन्होंने सोचा था कि वह अपनी भतीजी प्रियंका की शादी धूमधाम से कर उसका कन्यादान करेंगे, लेकिन परिस्थितियों के कारण ऐसा संभव नहीं हो सका। स्थिति को देखते हुए सभी वैवाहिक कार्यक्रम रक्सी गांव के शिव मंदिर में सादगी के साथ संपन्न कराए गए। इस घटना ने पूरे गांव को भावुक कर दिया, जहां खुशी और गम दोनों एक साथ देखने को मिले।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सड़क हादसे में फाइनेंस कंपनी कर्मी की मौत, गांव में पसरा मातम, चतरा-रांची मार्ग पर तेज रफ्तार वाहन की टक्कर में घायल युवक ने रिम्स में तोड़ा दम

अनियंत्रित कार की चपेट में आने से महिला की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर 2 घंटे जाम रहा मार्ग

जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त आपूर्ति, लोगों को पैनिक होने की जरुरत नहीं : डॉ ताराचंद

भौरो पंचायत में शिक्षा समिति की बैठक: स्कूलों में पानी और चाहरदीवारी की समस्या होगी दूर

अंतराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, 433 किलो गांजा के साथ 12 चक्का ट्रक जब्त

अंतरराष्ट्रीय महिला सप्ताह पर बालिका फुटबॉल खिलाड़ियों के बीच फल वितरण

केंद्रीय महावीर मंडल समिति कार्यालय का उद्घाटन, हनुमान चालीसा पाठ के साथ हुई शुरुआत

एसीबी की बड़ी कार्रवाई: पंचायत सचिव 8 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

उपस्वास्थ्य केंद्र के पास मिला नवजात शिशु का शव, इलाके में सनसनी, लापरवाही पर उठे सवाल, जिला बाल संरक्षण इकाई की जागरूकता व्यवस्था पर ग्रामीणों ने उठाए गंभीर प्रश्न

पूर्व मुख्यमंत्री से विधायक व चतरा प्रेस क्लब अध्यक्ष की शिष्टाचार मुलाकात, वैवाहिक वर्षगांठ पर दी शुभकामनाएं, समसामयिक विषयों पर हुई चर्चा

नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में फंसे एयरफोर्स जवान जीजा को अदालत ने किया बरी, पीड़िता ने कहा– ‘घटना सपने में महसूस हुई थी’, सात साल बाद खत्म हुई कानूनी लड़ाई

दो महीने बाद बरामद हुआ चोरी हुआ लोहे का ब्रिज, आरपीएफ ने तीन आरोपियों को रंगे हाथ किया गिरफ्तार

Leave a Comment