Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

पंचायत सचिव लखन यादव व सुरेश साहू को दी गई भावभीनी विदाई, प्रखंड सभागार में आयोजित हुआ सम्मान समारोह

On: March 10, 2026 11:21 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

पत्थलगड़ा (चतरा)। पत्थलगड़ा प्रखंड सभागार में मंगलवार को विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त हो रहे सिंघानी पंचायत सचिव लखन यादव और नोनगांव पंचायत सचिव सुरेश साहू को जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने भावभीनी विदाई दी। कार्यक्रम में सीओ सह प्रभारी बीडीओ उदल राम, मुखिया राधिका देवी, कुमारी संगीता सिन्हा तथा संदीप कुमार सुमन उर्फ महेश दांगी ने संयुक्त रूप से दोनों पंचायत सचिवों को बुके, माला, शॉल, अटैची एवं अन्य उपहार भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर बीडीओ उदल राम ने कहा कि दोनों पंचायत सचिवों ने अपने कार्यकाल के दौरान निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य करते हुए पंचायत के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि सरकारी सेवा में जिस दिन कोई कर्मचारी नियुक्त होता है, उसी दिन से उसकी सेवानिवृत्ति की तिथि भी तय हो जाती है। अब दोनों पंचायत सचिव अपने जीवन की नई पारी की शुरुआत करेंगे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों और कर्मियों ने भी पंचायत सचिवों द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की। इस मौके पर कल्याण पदाधिकारी शशिकांत मेहता, आशीष दांगी, पंचायत सचिव मोहम्मद असलम, अंचल नजीर सतेंद्र दांगी, बीटीएम मुकेश कुमार, कर्मचारी अनुभव आनंद, अंचल नजीर राहुल कुमार, पूर्व मुखिया मेघन दांगी, महेंद्र दांगी, मणिभूषण पाठक, हरीश दांगी, रोजगार सेवक सुनील कुमार, संजय कुमार दांगी सहित प्रखंड व अंचल के कई कर्मी उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

विकसित भारत वीमेन अचीवर्स अवार्ड”नूतन कच्छप समेत 40 अन्य महिलाओं को भी किया गया सम्मानित

नवनिर्मित श्री बजरंग बली मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान 12 को, मंदिर भ्रमण और कलश यात्रा से होगा शुरूआत.

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल

समाहरणालय में जनता दरबार आयोजित, उपायुक्त ने सुनी लोगों की समस्याएं, विभिन्न विभागों से जुड़े मामलों के त्वरित समाधान का दिया निर्देश

जनगणना 2027 को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य के लिए पदाधिकारियों को दी जा रही जानकारी

कुंदा-कुटिल-गेन्द्रा सड़क के जीर्णाेद्धार की विधायक ने उठाई मांग, जर्जर सड़क से ग्रामीणों को हो रही परेशानी, मंत्री से सदन में की कार्रवाई की मांग

मानदेय वृद्धि समेत मांगों को लेकर आवास कर्मियों ने दी आंदोलन की चेतावनी, 17 से 20 मार्च तक सांकेतिक हड़ताल, मांगें पूरी नहीं होने पर 7 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल

पीएम आवास योजना की समीक्षा बैठक आयोजित, 20 मार्च तक अधूरे आवास हर हाल में पूरा कराने का निर्देश

सड़क निर्माण कार्य के दौरान हादसा, बाइक सवार की मौत, मशीन की चपेट में आने से हुई दुर्घटना

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एकल नारी संगठन का कार्यक्रम आयोजित, महिलाओं के अधिकार व सम्मान पर हुई चर्चा

कल्याण अस्पताल में निशुल्क मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर, 145 मरीजों का हुआ इलाज

पाण्डेयपुरा डाकघर का पिन कोड बदला, अब 825414 पिन कोड से ही भेजी जाएगी डाक सामग्री

Leave a Comment