Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

सड़क निर्माण कार्य के दौरान हादसा, बाइक सवार की मौत, मशीन की चपेट में आने से हुई दुर्घटना

On: March 10, 2026 8:35 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

हंटरगंज (चतरा)। चतरा जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के चट्टीअनंतपुर टोंगरी के पास मंगलवार को हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार एक बाइक सवार व्यक्ति सड़क निर्माण कार्य में लगी मशीन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि झारखंड से सटे बिहार क्षेत्र में एक्सप्रेसवे निर्माण का कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य के लिए झारखंड क्षेत्र से हाइवा के माध्यम से मिट्टी ढुलाई की जा रही है और सड़क को समतल करने के लिए मशीन से लेवलिंग का काम चल रहा था। इसी दौरान बाइक सवार व्यक्ति मशीन की चपेट में आ गया और गंभीर हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही प्रतापपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मशीन के अंदर फंसे शव को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। मृतक की पहचान बिहार के भटबीघा गांव निवासी शंकर यादव 50 वर्ष के रूप में की गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पीएम आवास योजना की समीक्षा बैठक आयोजित, 20 मार्च तक अधूरे आवास हर हाल में पूरा कराने का निर्देश

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एकल नारी संगठन का कार्यक्रम आयोजित, महिलाओं के अधिकार व सम्मान पर हुई चर्चा

कल्याण अस्पताल में निशुल्क मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर, 145 मरीजों का हुआ इलाज

पाण्डेयपुरा डाकघर का पिन कोड बदला, अब 825414 पिन कोड से ही भेजी जाएगी डाक सामग्री

रामनवमी पूजा को लेकर महासमिति का गठन, रंजीत ठाकुर बने अध्यक्ष, धूमधाम से मनाया जाएगा पर्व

सिसई-शिवपुर ट्रांसपोर्टिंग सड़क निर्माण रद्द करने की मांग, छह वर्षों से अधर में लटकी परियोजना पर एनएमएल ने ैभ्।श्र को भेजा पत्र

पंचायत सचिव लखन यादव व सुरेश साहू को दी गई भावभीनी विदाई, प्रखंड सभागार में आयोजित हुआ सम्मान समारोह

कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष जुगल भगत की अध्यक्षता में एक दिवसीय जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन

फ्लाइ ऐश ढुलाई को लेकर बैठक, ट्रिप ट्रेलर पर रोक लगाने पर सहमति, आंदोलन के बाद प्रशासन और एनटीपीसी प्रबंधन हरकत में आया

सघन वाहन जांच अभियान, 60 से अधिक वाहनों से 4.50 लाख रुपये जुर्माना, कोयला ढुलाई करने वाले वाहनों की विशेष जांच, नियमों के पालन की चेतावनी

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में उपायुक्त ने दिये निर्देश

क्रिटिकल केयर ब्लॉक का उपायुक्त ने किया निरीक्षण

Leave a Comment