Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एकल नारी संगठन का कार्यक्रम आयोजित, महिलाओं के अधिकार व सम्मान पर हुई चर्चा

On: March 10, 2026 8:34 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

प्रतापपुर (चतरा)। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एकल नारी संगठन के तत्वावधान में मंगलवार को प्रतापपुर प्रखंड कार्यालय के सभाकक्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर तथा अतिथियों को गमछा देकर सम्मानित करने के साथ की गई। कार्यक्रम में महिलाओं के अधिकार, सम्मान और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं को सम्मान और समान अधिकार दिए बिना समाज का समुचित विकास संभव नहीं है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. संजीव कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि समाज में आज भी भ्रूण हत्या जैसी कुप्रथा एक गंभीर समस्या बनी हुई है। इसे समाप्त करने के लिए समाज के हर वर्ग को आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि बेटियों को बचाना, उन्हें शिक्षा देना और सम्मान दिलाना हम सभी की जिम्मेदारी है। महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान से ही समाज में सकारात्मक बदलाव संभव है। कार्यक्रम को सफल बनाने में आरती चौरसिया (प्रखंड सहयोगी, एकल नारी सशक्तिकरण संगठन प्रतापपुर), सोमारी देवी, जमील देवी, उर्मिला देवी, राधा देवी, गुलशन खातून, कविता देवी, कुलेश्वरी देवी, कोसमी देवी और गंगोरिया देवी ने अहम भूमिका निभाई। इस अवसर पर पूर्व मुखिया खेतु यादव, मोती पासवान, रविंद्र कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने और समाज में महिलाओं को समान अवसर देने की आवश्यकता पर बल दिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

विकसित भारत वीमेन अचीवर्स अवार्ड”नूतन कच्छप समेत 40 अन्य महिलाओं को भी किया गया सम्मानित

नवनिर्मित श्री बजरंग बली मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान 12 को, मंदिर भ्रमण और कलश यात्रा से होगा शुरूआत.

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल

समाहरणालय में जनता दरबार आयोजित, उपायुक्त ने सुनी लोगों की समस्याएं, विभिन्न विभागों से जुड़े मामलों के त्वरित समाधान का दिया निर्देश

जनगणना 2027 को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य के लिए पदाधिकारियों को दी जा रही जानकारी

कुंदा-कुटिल-गेन्द्रा सड़क के जीर्णाेद्धार की विधायक ने उठाई मांग, जर्जर सड़क से ग्रामीणों को हो रही परेशानी, मंत्री से सदन में की कार्रवाई की मांग

मानदेय वृद्धि समेत मांगों को लेकर आवास कर्मियों ने दी आंदोलन की चेतावनी, 17 से 20 मार्च तक सांकेतिक हड़ताल, मांगें पूरी नहीं होने पर 7 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल

पीएम आवास योजना की समीक्षा बैठक आयोजित, 20 मार्च तक अधूरे आवास हर हाल में पूरा कराने का निर्देश

सड़क निर्माण कार्य के दौरान हादसा, बाइक सवार की मौत, मशीन की चपेट में आने से हुई दुर्घटना

कल्याण अस्पताल में निशुल्क मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर, 145 मरीजों का हुआ इलाज

पाण्डेयपुरा डाकघर का पिन कोड बदला, अब 825414 पिन कोड से ही भेजी जाएगी डाक सामग्री

रामनवमी पूजा को लेकर महासमिति का गठन, रंजीत ठाकुर बने अध्यक्ष, धूमधाम से मनाया जाएगा पर्व

Leave a Comment