Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

रामनवमी महासमिति का पुनर्गठन, पंकज सिंह बने अध्यक्ष, धूमधाम से रामनवमी मनाने का निर्णय, झांकियों को किया जाएगा पुरस्कृत

On: March 9, 2026 12:00 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

इटखोरी (चतरा)। इटखोरी प्रखंड के कृषि फार्म स्थित निर्माणाधीन संकट मोचन हनुमान मंदिर परिसर में रविवार को रामनवमी महासमिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता टुन्नी सिंह ने की। बैठक में रामनवमी पूजा समिति का पुनर्गठन करते हुए सर्वसम्मति से पंकज सिंह को अध्यक्ष और रणधीर सिंह को महासचिव बनाया गया। इसके अलावा श्याम सिंह, सुधीर राय, राजेन्द्र राम, महेश केसरी और संजय सिंह को उपाध्यक्ष, जबकि कैलाश सिंह और प्रवीण सिंह को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। महासमिति के संरक्षक के रूप में टुन्नी सिंह, मृत्युंजय सिंह, सच्चिदानंद प्रसाद, संजय शर्मा, प्रकाश राम, दिलीप साव, रत्न शर्मा, इंद्रदेव प्रसाद केसरी, युगेश्वर दांगी, संदीप सिन्हा, सत्येंद्र गिरी, राजकुमार सिंह, लखन राम और सूरज स्वर्णकार को मनोनीत किया गया। वहीं संतोष केसरी, अनुज पांडेय और रवि दांगी को मीडिया प्रभारी बनाया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष भी रामनवमी का पर्व शांतिपूर्ण वातावरण में धूमधाम से मनाया जाएगा। महासमिति के अध्यक्ष पंकज सिंह ने बताया कि पिछले वर्ष की तरह इस बार भी रामनवमी के दिन निकाली जाने वाली झांकियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रखंड के प्रमुख चौक-चौराहों पर विद्युत सज्जा की जाएगी और पूरे क्षेत्र को महावीरी पताकाओं से सजाया जाएगा। रामनवमी के दिन झांकी आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं के लिए शरबत और पेयजल की निःशुल्क व्यवस्था की जाएगी। साथ ही महासमिति के मुख्य मंच के समीप स्वास्थ्य शिविर भी लगाया जाएगा। महासचिव रणधीर सिंह ने कहा कि इस बार रामनवमी पूजा हजारीबाग के तर्ज पर भव्य तरीके से आयोजित की जाएगी, जिसके लिए महासमिति के सदस्य अभी से तैयारियों में जुट गए हैं। बैठक में सतीश सिंह, सच्चु सिन्हा, कैलाश सिंह, महेश प्रजापति, सुधीर राय, राजकुमार सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सीमेंट लदे ट्रैक्टर की टक्कर से 13 वर्षीय किशोर की मौत, शादी समारोह में जा रहा था किशोर, चालक मौके से फरार

कृषि विज्ञान केंद्र में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन, महिलाओं को आत्मनिर्भर व समाज निर्माण में आगे बढ़ने का दिया संदेश

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: महिलाओं को एकजुट होकर समाज में बदलाव लाने का दिया संदेश

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डालसा के तत्वावधान में जागरूकता शिविर आयोजित, महिलाओं को बताए गए अधिकार

बाल विवाह मुक्ति रथ’ अभियान का समापन, 114 गांवों में चला जागरूकता अभियान

इटखोरी सीओ का युवक को लाठी से पीटने का वीडियो वायरल, महोत्सव के दौरान की बताई जा रही घटना, जांच की उठी मांग

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का हुआ आयोजन 

भाजपा नेता पवन तिग्गा के अगुवाई में विरोध प्रदर्शन,ममता बनर्जी का किया गया पुतला दहन 

नारी सशक्तिकरण से ही राष्ट्र की उन्नति संभव— सांसद सुखदेव भगत* 

कल्याण अस्पताल में निशुल्क मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर संपन्न 95 मरीज हुए लाभान्वित 

भारत बना टी20 वर्ल्ड कप 2026 का चैंपियन, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रचा इतिहास

समग्र ब्राह्मण मातृशक्ति परिषद् ने मनाया होली मिलन समारोह, फाग गीतों और गुलाल से सराबोर हुआ माहौल

Leave a Comment