गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय स्थित छः घरवा के गिद्धौर आजीविका महिला संकुल स्वावलंबी सहकारिता समिति लिमिटेड क्लब में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर एवं एक-दूसरे को गुलदस्ता भेंट कर की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गिद्धौर पंचायत की मुखिया निर्मला देवी तथा पूर्व पंचायत समिति सदस्य महादेव दांगी उपस्थित थे। इस अवसर पर क्लस्टर से जुड़ी दर्जनों महिलाओं ने कार्यक्रम में भाग लिया। बैठक को संबोधित करते हुए मुखिया निर्मला देवी ने कहा कि कई बार महिलाएं ही एक-दूसरे का सहयोग करने के बजाय पीछे खींचने का काम करती हैं। यदि महिलाएं आपस में सम्मान और सहयोग की भावना से आगे बढ़ें तो समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में देर नहीं लगेगी। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं को सशक्त बनने और समाज में अच्छे कार्य कर अपने गांव और क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने यह भी कहा कि देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं और उनसे सीख लेने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में सीएलएफ सचिव शीला कुमारी, सुमन देवी (सीसी), सुमित्रा देवी, लेखपाल गायत्री देवी, प्रतिमा देवी, नीतू देवी, सरोज कुमारी, निर्मला देवी सहित दर्जनों महिलाएं उपस्थित थीं।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: महिलाओं को एकजुट होकर समाज में बदलाव लाने का दिया संदेश

On: March 8, 2026 11:58 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now



















Total Users : 835722
Total views : 2547026