Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डालसा के तत्वावधान में जागरूकता शिविर आयोजित, महिलाओं को बताए गए अधिकार

On: March 8, 2026 11:57 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

चतरा/सिमरिया/गिद्धौर/कुंदा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) चतरा के सचिव तारकेश्वर दास के निर्देशन में रविवार को जिले के विभिन्न प्रखंडों में महिला जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें सशक्त बनाना था। सिमरिया प्रखंड के बेलगड्डा, जबड़ा, बन्हे सहित अन्य गांवों में आयोजित शिविर में महिलाओं को घरेलू हिंसा, दहेज प्रथा, बाल विवाह तथा महिला उत्पीड़न से संबंधित कानूनी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान अधिकार मित्र सुबोध कुमार शर्मा, उमेश प्रसाद, रंजन कुमार मिश्रा, सीता देवी एवं अंजली कुमारी ने कहा कि महिलाओं का अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना बेहद आवश्यक है। किसी भी प्रकार के अन्याय या समस्या की स्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के माध्यम से निःशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने बताया कि समाज के समग्र विकास के लिए महिलाओं का शिक्षित और सशक्त होना अनिवार्य है। शिविर के दौरान महिलाओं को विधिक सहायता से जुड़ी विभिन्न योजनाओं तथा नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। इधर गिद्धौर प्रखंड के बारीसाखी पंचायत अंतर्गत मायाडीह गांव में भी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अधिकार मित्र पवन कुमार और कुमारी शारदा भारती ने महिलाओं को उनके अधिकारों की जानकारी देते हुए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि वर्ष 1917 में रूस की क्रांति के दौरान महिलाओं ने युद्ध के खिलाफ आवाज उठाते हुए बेहतर अधिकारों की मांग की थी। इसी आंदोलन के बाद महिलाओं को मतदान का अधिकार मिला और 8 मार्च को महिला दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। कुंदा प्रखंड मुख्यालय स्थित बाजार टांड़ में भी महिला जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें महिलाओं को विधिक सहायता से संबंधित जानकारी दी गई और उन्हें अपने अधिकारों के लिए जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में अधिकार मित्र संजय चौधरी, अजित कुमार, मुन्ना दास, अमलेश यादव, किरण कुमारी, कुंदा संकुल संगठन के बीआरपी मनोज कुमार, संकुल संगठन अध्यक्ष मोनिका देवी, अकाउंटेंट अनिता देवी सहित पार्वती कुमारी, अनु कुमारी, उर्मिला कुमारी, जिरवा देवी, शोभा कुमारी, कुंती देवी, पूनम देवी, प्रेमी देवी समेत दर्जनों महिला समूह की सदस्य उपस्थित थीं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: महिलाओं को एकजुट होकर समाज में बदलाव लाने का दिया संदेश

बाल विवाह मुक्ति रथ’ अभियान का समापन, 114 गांवों में चला जागरूकता अभियान

इटखोरी सीओ का युवक को लाठी से पीटने का वीडियो वायरल, महोत्सव के दौरान की बताई जा रही घटना, जांच की उठी मांग

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का हुआ आयोजन 

भाजपा नेता पवन तिग्गा के अगुवाई में विरोध प्रदर्शन,ममता बनर्जी का किया गया पुतला दहन 

नारी सशक्तिकरण से ही राष्ट्र की उन्नति संभव— सांसद सुखदेव भगत* 

कल्याण अस्पताल में निशुल्क मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर संपन्न 95 मरीज हुए लाभान्वित 

भारत बना टी20 वर्ल्ड कप 2026 का चैंपियन, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रचा इतिहास

समग्र ब्राह्मण मातृशक्ति परिषद् ने मनाया होली मिलन समारोह, फाग गीतों और गुलाल से सराबोर हुआ माहौल

टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल: भारत ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 256 रनों का विशाल लक्ष्य

पुलिस–अपराधियों के बीच मुठभेड़, प्रिंस खान गिरोह का शूटर घायल, एएसआई को लगी गोली

श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह को लेकर भव्य कलश यात्रा, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

Leave a Comment