चतरा। चतरा जिले के इटखोरी प्रखंड की अंचल अधिकारी सविता सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में सीओ हाथ में पुलिस की लाठी लेकर एक युवक को मारते और उसे गाली देते हुए दिखाई दे रही हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो 20 फरवरी का है, जब इटखोरी में इटखोरी महोत्सव का आयोजन चल रहा था। वीडियो में देखा जा सकता है कि दो पुलिसकर्मी एक टोपी पहने युवक को पुलिस वाहन में बैठाने का प्रयास कर रहे हैं। इसी दौरान महिला अधिकारी पीछे से लाठी से युवक पर वार करती नजर आती हैं। वीडियो में यह भी देखा जा रहा है कि पुलिसकर्मी युवक को पकड़कर वाहन में बैठाने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि सीओ सविता सिंह उसे लाठी से मारने के बाद उंगली दिखाकर धमकाते हुए भी दिखाई दे रही हैं। मौके पर मौजूद कई लोग इस पूरी घटना का वीडियो बनाते नजर आ रहे हैं। हालांकि युवक की गलती क्या थी, इसकी स्पष्ट जानकारी अब तक सामने नहीं आई है। यह भी स्पष्ट नहीं हो सका है कि वीडियो किसने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। स्थानीय लोगों के बीच इस घटना को लेकर सवाल उठ रहे हैं और कई लोग मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। फिलहाल इस मामले में प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। हालांकि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर लोगों की प्रतिक्रियाएं लगातार सामने आ रही हैं।
इटखोरी सीओ का युवक को लाठी से पीटने का वीडियो वायरल, महोत्सव के दौरान की बताई जा रही घटना, जांच की उठी मांग

On: March 8, 2026 11:54 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now




















Total Users : 835719
Total views : 2547022