लोहरदगा – जिला के शहरी क्षेत्र के संजय गांधी पथ टंगरा टोली स्थित मैदान में महिला एकता संगठन के बैनर तले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर महिलाओं के द्वारा केक काटकर और एक दूसरे को अबीर गुलाल लगा कर महिला दिवस मनाया गया। इस मौके पर महिला सरिता गुप्ता ने कहा कि महिला दिवस सिर्फ एक दिन बनाने की आवश्यकता नहीं है बल्कि प्रतिदिन महिलाओं को सम्मान देने की जरूरत है। साथ ही अधिवक्ता दिव्या ठाकुर ने कहा कि सावित्रीबाई फूले ने देश का शिक्षा का अलख जलाया था। लाख विरोध के बाद भी सावित्रीबाई ने अपने लक्ष्य को हमेशा निर्धारित रखकर आगे बढ़ने का काम किया। जिसकी वजह से आज महिलाएं शिक्षित होकर समाज में ज्ञान का दीप जला रही है। शिक्षिका लक्ष्मी देवी ने कहा की हमें अपने अधिकारों को समझते हुए आगे बढ़ना चाहिए। इस मौके राखी देवी,पूर्णिमा वर्मा, अनिता देवी, बेली दाम, संध्या देवी, रिशु साहू, जयमा देवी, मीरा देवी, सुमन देवी, डाॅली देवी, चंदा देवी, ममता कुमारी, रेणू थापा, राधा देवी, दीपमाला गुप्ता, आभा गुप्ता, ममता गुप्ता, मंजू गुप्ता, शिल्पा देवी, लीली माईती देवी, बेलीदाम, दीपमाला गुप्ता, ऐतवरिया उरांव, सीमा उरांव, चांदनी उरांव, मनोरमा उरांव, सोनाली भगत, श्यामली वर्मा, रूपाली, रेणू, सरस्वती देवी सहित सैकड़ो महिलाएं मौके पर मौजूद थी।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का हुआ आयोजन

On: March 8, 2026 11:53 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now




















Total Users : 835719
Total views : 2547022